फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंटरलॉकिंग का काम रोका : मानक विपरीत हो रहा था निर्माण, जिला पंचायत सदस्य और ठेकेदार में ठनी; जानें मामला

Mon, 27 Jan 2025 06:41 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।

सार

आजमगढ़ के अहरौला सीएचसी में निर्माण कार्य को रोकवा दिया गया। मजदूरों ने कहा कि मसाला बनाने के लिए ठेकेदार ने ही कहा है। इस पर आरोप लगाने वालों ने जिम्मेदार को माैके पर बुलवाया और कहा कि उनके आने के बाद ही काम शुरू होगा।
विज्ञापन
कार्य के दाैरान बातचीत करते लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अहरौला सीएचसी में जिला पंचायत आजमगढ़ की देखरेख में परिसर में इंटरलॉकिंग का कार्य कराया जा रहा है। बीते रविवार को काम कराया जा रहा था कि लोग मानक के अनुसार काम नहीं करने का आरोप लगाते हुए कार्य बंद करवा दिए। लोगों ने किसी जिम्मेदार के आने के बाद ही काम होने की बात कही।

विज्ञापन




मौके पर जिला पंचायत प्रतिनिधि विजय बहादुर सिंह, निवर्तमान भाजपा मंडल अध्यक्ष रवींद्र सिंह, राजनाथ यादव, युवा मोर्चा भाजपा के प्रेमसागर मोदनवाल, सिद्धार्थ सिंह 'हैप्पी' आदि लोगों द्वारा इसकी शिकायत मुख्य चिकित्साधिकारी आजमगढ़ से की गई तो उन्होंने विभाग के जेई से बात करने को कहा। 
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी बजट से इंटरलॉकिंग का काम जिला पंचायत आजमगढ़ द्वारा कराया जा रहा है। शिकायत पर सीएमओ ने संबंधित जेई से बात करने को कहा। बात नहीं होने पर लोगों ने ठेकेदार को जेई के साथ आने पर ही काम करने को कहा।

जिला पंचायत प्रतिनिधि विजय बहादुर सिंह ने कहा कि यहां पहले से आरसीसी है, उसके ऊपर इंटरलॉकिंग बनाई जा रही है। सफेद बालू और घटिया ईंट से एक-दस के मसाले से जोड़ाई की जा रही है। सिर्फ बजट को खपाने व बंदर बांट करने के लिए हो रहा है। जब तक जेई मौके पर नहीं आएंगे काम नहीं होगा।
विज्ञापन


जहां जरूरत है, वहां सड़क नहीं बन पा रही है, यहां आरसीसी पर इंटरलॉकिंग मानक के विपरीत बनाई जा रही है। इतना ही नहीं सीएचसी परिसर में ट्रक से बालू ले जाने में सीएचसी का गेट व चहरदीवारी, शौचालय का टैंक भी तोड़ दिया गया है जिससे बड़ा खतरा बन गया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें