फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्र के विकास के लिए शिशु का समाजीकरण होना आवश्यक

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। सर्वोदय महिला डिग्री कॉलेज में आयोजित दो दिवसीय 29वीं जनपदीय रोवर्स-रेंजर्स समागम का समापन सोमवार को डीएम एनपी सिंह ने किया। समागम में मार्च फास्ट रोवर्स में रामनरेश पीजी कालेज चंगईपुर जीयनपुर प्रथम, रामदेव मेमोरियल पीजी कॉलेज रानीपुर रजमो द्वितीय और राजदेव कृषक महाविद्यालय काशीपुर सुराई तृतीय स्थान पर रहा।
विज्ञापन

समागम में मां शारदा महाविद्यालय शम्भूपुर गजही, लोधी किसान पीजी कालेज सेनपुर अतरौलिया, सरस्वती रेंजर्स टीम डीएवी पीजी कालेज, एमए मेमोरियल गर्ल्स डिग्री कालेज कोलबाज बहादुर, श्री दुर्गाजी पीजी कालेज चण्डेश्वर, डॉ. रामनरेश पीजी कालेज चंगईपुर, सर्वोदय महिला महाविद्यालय हरवंशपुर, श्री अग्रसेन महिला महाविद्यालय, श्री गांधी जी पीजी कालेज मालटारी, राजदेव कृषक महाविद्यालय काशीपुर सुराई, रामदेव मेमोरियल पीजी कालेज रानीपुर रजमो की टीमों ने प्रतिभाग किया।
डीएम ने बारी-बारी से अवलोकन किया। मार्च फास्ट रोवर्स में रामनरेश पीजी कालेज चंगईपुर प्रथम, रामदेव मेमोरियल पीजी कॉलेज रानीपुर रजमो द्वितीय, राजदेव कृषक महाविद्यालय काशीपुर तृतीय रहा। मार्च फास्ट रेंजर्स में रामदेव मेमोरियल पीजी कालेज रानीपुर रजमो प्रथम, लोधी किसान पीजी कालेज सेनपुर द्वितीय, रामनरेश पीजी कालेज चंगईपुर तृतीय रहा। शील्ड व प्रमाण देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि किसी भी राष्ट्र के विकास के लिए शिशु का समाजीकरण होना आवश्यक है। पहले के समय में आश्रम पद्धति विद्यालयों में शिशुओं का समाजीकरण किया जाता था। उन्होंने कहा हमें पॉजीटिव रहने की आवश्यकता है। संचालन लीडर ट्रेनर दिनेश सिंह ने किया। हीरालाल यादव, डॉ. अलाउद्दीन खान, डॉ. सफीउज्जमा, शाबु जफर अली, डॉ. दरक्क्षा परवीन, निशा यादव, प्रमोद कुमार दुबे, डॉ. राजेन्द्र प्रसाद यादव, प्रवीण सिंह उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें