छठ पूजा पर्व की खुशियों में असामाजिक तत्वों की खलल रोकने के लिए शुक्रवार को आजमगढ़ रेलवे स्टेशन पर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। जीआरपी व आरपीएफ की टीम ने संयुक्त रूप से प्लेटफॉर्म व स्टेशन परिसर समेत अन्य स्थानों पर जांच पड़ताल की। स्टेशन से गुजरने वाली सभी ट्रेनें एवं प्लेटफार्मों पर बैठे यात्रियों पर पुलिस ने पैनी नजर बनाए रखा।
सर्कुलेटिंग एरिया में पूरे दिन आरपीएफ थाना प्रभारी रमेश चंद मीना, जीआरपी थाना प्रभारी प्रमोद कुमार शुक्ला अपनी टीम के साथ यात्रियों की चेकिंग शुरू कर दी। संदिग्ध वस्तु, व्यक्ति पुलिसकर्मियों के निशाने पर रहे। पुलिसकर्मियों की टीम यात्री हाल, प्लेटफार्म, पार्सल व बुकिंग कार्यालय समेत भीड़भाड़ वाले स्थानों को चेक किए। यात्री सहमे लेकिन जब उन्हें त्योहार के दृष्टिगत सतर्कता बरती जाने की जानकारी हुई तो राहत की सांस ले सके। टीम ने एक-एक कर सभी के बैग खंगाले। इस अवसर पर जीआरपी थाना प्रभारी प्रमोद कुमार शुक्ला व आरपीएफ थाना प्रभारी रमेश चंद मीना सहित अन्य स्टाफ मौजूद रहा।