फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: तालाबों की नीलामी के खिलाफ प्रदर्शन जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
मार्टीनगंज तहसील के विभिन्न गांवों में पोखरों की नीलामी के विरोध में ग्रामीणों का चल रहा प्रदर्शन शुक्रवार को भी जारी रहा। मार्टीनगंज तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत स्थित तालाबों का अक्तूबर माह में मत्स्य पालन के लिए निविदा आमंत्रित की गई थी।
विज्ञापन

इसका नवंबर के प्रथम सप्ताह में निविदा के रूप में तालाबों की नीलामी हुई। नीलामी से पहले से ही नीलामी के लिए चयनित पोखरों के खिलाफ ग्रामवासी नीलामी की विरोध में प्रदर्शन कर रहे हैं। लेकिन तहसील प्रशासन ने इसकी अनदेखी करते हुए ग्रामीणों की बातों को अनसुना कर दिए। इससे ग्रामीणों में आक्रोश बढ़ता गया। अब तक दर्जनों ग्राम पंचायत के लोग तहसील मुख्यालय पर प्रदर्शन कर निवेदिता आमंत्रित को निरस्त करने की मांग कर चुके हैं। इसी कड़ी में शुक्रवार को ग्राम पंचायत इसहाकपुर, नूआवां और असाढा के ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर एसडीएम को ज्ञापन सौंप नीलामी निरस्त करने की मांग की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें