फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पालीथिन को पूरी तरह प्रतिबंधत करने का निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
उप जिलाधिकारी गौरव कुमार ने मंगलवार को नगर पंचायत बिलरियागंज का निरीक्षण किया। साफ- सफाई पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान दुकानदारों में हड़कंप की स्थिति बनी रही।
विज्ञापन

एसडीएम ने कहाकि नगर से निकलने वाला कूड़ा कूड़ेदान ही डाला जाए अगर कूड़ा कूड़ेदान से बाहर फेका मिला तो संबधित के खिलाफ कार्रवाही की जाएगी। नगर में साफ- सफाई पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है ताकि संक्रामक बीमारिया पांव न पसार सकें। प्रतिदिन साफ-सफाई होनी चाहिए।
उहोंने कहाकि गर्मी का मौसम शुरू हो गया है ऐसे में गंदगी से संक्रामक बीमारियों के फैलने का डर बना रहता है। संक्रामण बीमारियों से बचने का एकमात्र उपाय है साफ सफाई ही है। उपजिलाधिकारी ने कई वार्डों का भ्रमण कर दिशा निर्देश दिया। बाजार में भ्रमण कर दुकानदारों को हिदायत दी कि पॉलीथिन का प्रयोग किसी हाल में नहीं होना चाहिए। अगर कोई दुकानदार पॉलीथिन का प्रयोग करते पाया जाएगा तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और जुर्माना भी वसूला जाएगा। उपजिलाधिकारी के निरीक्षण के दौरान दुकानदारों में हड़कंप की स्थिति बनी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें