फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सचिव की चौपाल में उठी खड़ंजा मार्ग को पिच कराने की मांग

विज्ञापन
लालगंज में चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्या सुनते नोडल अधिकारी। - फोटो : AZAMGARH
विज्ञापन
लालगंज। विकासखंड के प्राथमिक विद्यालय टीकरगाढ़ परिसर में रविवार को सचिव लोक निर्माण विभाग व जिले के नोडल अधिकारी रंजन कुमार ने चौपाल लगाई। चौपाल में सचिव ने ग्रामीणों की समस्या सुनी और उनके निस्तारण का निर्देश दिया।
विज्ञापन

टीकरगाढ गांव के संतोष कुमार राय ने गांव सभा की 700 मीटर जर्जर हुए खड़ंजा मार्ग को पिच कराने की मांग की। उन्होंने तत्काल पीडब्ल्यूडी को खड़ंजा को पिच कराने का निर्देश दिया। वीरेंद्र पुत्र नंदलाल ने आरोप लगाया कि सफाई कर्मी गांव में कभी नहीं आता है। नोडल अधिकारी ने गांव में दूसरे सफाई कर्मी को नियुक्त करने का निर्देश दिए। ग्रामीणों ने विद्यालय में नियुक्त शिक्षकों द्वारा पढ़ाई न किए जाने का शिकायत की। जिस पर नोडल अधिकारी ने बीएसए को जांच कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया। वहीं नवयुवकों ने गांव में खेल का मैदान न होने की शिकायत पर एसडीएम व तहसीलदार को भूमि उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। गांव की अधिकतर समस्या नाली, खड़ंजा, शौचालय, जल निकासी, कॉलोनी, बिजली, राशन कार्ड, विधवा, वृद्धा पेंशन की रही। जिस पर नोडल अधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि गांव में दो.तीन दिन का कैंप लगाकर सभी की समस्याओं का तत्काल निस्तारण करें। पूर्व ब्लाक प्रमुख डा. प्रमोद सरोज व ग्रामीणों ने आजमगढ़-वाराणसी हाइवे सड़क मार्ग के लालगंज भीरा मार्ग पर श्री कृष्ण गीता राष्ट्रीय महाविद्यालय के समीप ओवर ब्रिज व अंडर पास बनवाने की मांग किए। जिला नोडल अधिकारी ने एक्सईएन पीडब्ल्यूडी को एनएचआई को पत्र लिखने का निर्देश दिए। वहीं लालगंज बाईपास मार्ग को गड्ढ़ामुक्त करने के लिए नोडल अधिकारी ने पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता को निर्देश दिए कि एनएचएआई को पत्र लिखें। इस मौके पर सीडीओ आनंद कुमार शुक्ला, पीडी अभिमन्यु सिंह, डीडीओ रविशंकर राय, एसडीएम पंकज श्रीवास्तव, तहसीलदार अनिल कुमार पाठक, जिला पूर्ति अधिकारी देवमणि मिश्र आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें