मंडल कारागार का निरीक्षण कर के निकलते डीएम राजेश कुमार और एसपी सुधीर कुमार सिंह।
- फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। जनपद न्यायाधीश के नेतृत्व में पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने सोमवार को जिला जेल का रूटीन निरीक्षण किया। इस दौरान कई कैदियों से व्यवस्थाओं के बारे में भी जानकारी की गई। इसके साथ ही कोविड-19 को देखते हुए कैदियों के बीच सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन कराने का दिशा निर्देश दिया गया।
जनपद न्यायाधीश प्रमोद कुमार शर्मा के नेतृतव में जिला कारागार इटौरा निरीक्षण के लिए पहुंची टीम में जिलाधिकारी राजेश कुमार व एसपी सुधीर कुमार सिंह भी शामिल रहे। एसपी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि यह रूटीन चेकिंग थी। जिसमें जेल के व्यवस्था की जांच पड़ताल की गई। इसके साथ ही कोविड-19 के तहत कैदियों के बीच सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन कराने और किसी भी कैदी में कोरोना के लक्षण प्रकाश में आने पर तत्काल उसकी जांच कराने का निर्देश दिया गया। जनपद न्यायाधीश ने जेल के अंदर कैदियों को दिए जाने वाले भोजन समेत अन्य व्यवस्थाओं की भी जानकारी की। जनपद न्यायाधीश व अधिकारियों के निरीक्षण के चलते जेल महकमे में हड़कंप की स्थिति देखने को मिली।