फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी फेसबुक आईडी बना कर रहा था आपत्तिजनक पोस्ट, गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। मेंहनगर थाना क्षेत्र के रहने वाले व्यक्ति ने एक सितंबर को थाने में तहसील देकर अज्ञात व्यक्ति पर सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक पर फर्जी आईडी बना कर आपत्तिजनक पोस्ट करने का आरोप लगाया था। मेंहनगर पुलिस व साइबर सेल की जांच में आरोपी को चिह्नित कर गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपी ने फेसबुक पर 14 फर्जी आईडी बनाई हुई थी।
विज्ञापन

सुनील त्यागी ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया था कि कोई व्यक्ति फेसबुक पर फर्जी आईडी के माध्यम से उसके व उसकी पत्नी के बारे में अश्लील व अपमानजनक बातें पोस्ट कर रहा है। सुनील की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर लिया और आपत्तिजनक पोस्ट करने वाले आईडी की जांच पड़ताल शुरू कर दिया। मेंहनगर पुलिस व साइबर सेल की विवेचना में फर्जी आईडी बना कर आपत्तिजनक पोस्ट करने वाले रमाकांत पांडेय पुत्र सत्यदेव पांडेय निवासी गोपालपुर थाना मेंहनगर की पहचान की गई। उसे सोमवार को पुलिस ने उसके घर से ही गिरफ्तार कर लिया। एसओ मेंहनगर प्रशांत श्रीवास्तव ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी फेसबुक पर 14 फर्जी आईडी बना कर आपत्तिजनक पोस्ट कर रहा था। जिसे आईटी एक्ट के तहत गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके पास से वह मोबाइल भी बरामद हुई है, जिससे वह फर्जी आईडी संचालित करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें