फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रांसफार्मर विस्फोट के घायलों को मिले मुआवजा

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष तेज बहादुर यादव के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने सोमवार को जुलूस निकालकर नारेबाजी की। कलेक्ट्र पहुंचकर सिधारी मोहल्ले में ट्रांसफार्मर विस्फोट में घायलों की मांगों और एसआई राजेंद्र प्रसाद सिंह की ओर से किए गए दुर्व्यवहार के संदर्भ में राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा।
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं ने मांग की कि ट्रांसफार्मर विस्फोट में सभी घायलों को तत्काल मुआवजा दिलाया जाए। ट्रांसफार्मर को तत्काल अन्यत्र लगाया जाए, ताकि भविष्य में दुर्घटना न हो। छायाकार के साथ दुर्व्यवहार करने वाले एसआई के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाए। उपाध्यक्ष बेलाल अहमद ने कहा कि सिधारी मोहल्ले में एक ट्रांसफार्मर में एक अगस्त को विस्फोट हो गया था। इसमें घर के सामने बैठे प्रताप मद्धेशिया, गोपाल, गिरिजा देवी, गीता बुरी तरह से झुलस गए थे। उनका उपचार निजी चिकित्सालय में हुआ। पीड़ितों को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने 25-25 हजार की आर्थिक सहायता दी थी। उसी स्थान पर पुन: लगाये जा रहे ट्रांसफार्मर एवं मुआवजे की मांग को लेकर स्थानीय लोग विरोध कर रहे थे। इसे प्रशासन ने बलपूर्वक दबा दिया। जिला प्रवक्ता ओंकार पाण्डेय ने कहा कि सरकार सभी मोर्चे पर फेल है। मुन्नू यादव, नजम शमीम, मुन्नू मौर्य, शीला भारती, अजीज इमाम, महेश चंद श्रीवास्तव, प्रमोद यादव, अमर बहादुर यादव, मंजीत यादव, देव कुमार, प्रदीप यादव, धीरेंद्र चौहान, ओमप्रकाश सरोज, बृजेश पांडेय आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें