फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: वेयरहाउस में एफएलसी कार्य का किया निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला निर्वाचन अधिकारी व जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने सोमवार को जिला निर्वाचन कार्यालय स्थित ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का निरीक्षण कर प्रथम स्तरीय जांच (एफएलसी) कार्य का जायजा लिया। उन्होंने आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन के मद्देनजर जांच प्रक्रिया में पारदर्शिता बरतने और निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने तकनीकी कार्मिकों से मशीनों की जांच प्रक्रिया की जानकारी ली। कंट्रोल यूनिट, बैलेट यूनिट और वीवीपैट की कार्यशीलता सहित विभिन्न तकनीकी पहलुओं की जांच का अवलोकन किया।
उन्होंने कहा कि ईवीएम-वीवीपैट की प्रथम स्तरीय जांच निर्वाचन प्रक्रिया का महत्वपूर्ण चरण है। इसे निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुसार गुणवत्ता, पारदर्शिता और शुचिता के साथ पूरा किया जाए। निर्वाचन की निष्पक्षता बनाए रखना जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी निगरानी, प्रवेश-निकास व्यवस्था और अभिलेखों का भी निरीक्षण किया। इस दौरान ज्वाइंट मजिस्ट्रेट सिद्धार्थ सिंह, मुख्य राजस्व अधिकारी संजीव ओझा, अपर जिलाधिकारी नरेंद्र सिंह, ईवीएम प्रभारी सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें