फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: महिलाओं को किया जागरूक, सफाईकर्मियों का सम्मान

विज्ञापन
मिशन शक्ति फेज-6 के अंतर्गत मेंहनगर में महिला सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन को लेकर जागरूकता का - फोटो : Archive
विज्ञापन
मिशन शक्ति फेज-6 के तहत शारदीय नवरात्र की नवमी पर नगर पंचायत कार्यालय में महिला सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान महिला सफाईकर्मियों को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

नगर पंचायत अध्यक्ष कौशल्या रामबदन कनौजिया, सभासद रीमा और मालती सरोज ने सफाईकर्मियों के सराहनीय कार्यों की प्रशंसा करते हुए उन्हें सम्मानित किया। कार्यक्रम में वरिष्ठ लिपिक अशोक कुमार दुबे, उपनिरीक्षक इंद्रजीत पटेल, महिला आरक्षी अंशु कुमारी, साक्षी मिश्रा और पूजा यादव सहित सभासद व नगर पंचायत कर्मचारी मौजूद रहे।
महिला आरक्षियों ने महिलाओं और बालिकाओं को सरकारी कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने और आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया। महिलाओं को वूमेन पावर लाइन 1090, आपातकालीन सेवा 112, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 और चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 के बारे में बताया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें