रानी की सराय थाना क्षेत्र के विशुनपुर टोल पट्टी गांव में मछली पालन के लिए खोदे गए पोखरी में नहाने गए मासूम की डूबकर मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे परिजनों व ग्रामीणों ने पोखरे से शव बाहर निकाला और अंतिम संस्कार के लिए घर ले गए।
रानी की सराय थाना के कोटिला निवासी सदान (8) शदाब का ननिहाल रोवां गांव में है। बृहस्पतिवार को वह अपने ननिहाल रोंवादिन में एक बजे गए था। यहां पहुंचने पर उसने खाना खाया और फिर ननिहाल के बच्चों के साथ पड़ोस के गांव विशुनपुर टोला पट्टी गांव में मछली पालन के लिए खोदे पर पोखरी पर स्नान करने के लिए पहुंच गया। नहाने के दौरान वह पोखरी की गहराई में चला गया और डूब गया। साथ गए बच्चों के शोर मचाने पर परिजन व ग्रामीण मौके पर जुट गए। अथक प्रयास कर जब तक बच्चें को पोखरी से बाहर निकाला जाता तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। मृतक की एक बहन बतायी गई है। वह मां-बाप का इकलौता पुत्र था। पुलिस को सूचना दिए बगैर ही परिजन शव लेकर घर चले गए और अंतिम संस्कार कर दिया ।