बिंद्रा बाजार। गंभीरपुर थाना क्षेत्र के असाऊर टीकर गांव के पास बाइक और कार की टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार मासूम की मौत हो गई तो वहीं युवक गंभीर रुप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल भेजा और मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
वाराणसी जिले के चोलापुर थाना अंतर्गत आसर सरैया निवासी अंश कुमार (8) बृहस्पतिवार को अपने मामा मुकेश (20) के साथ बाइक पर बैठ कर कहीं जा रहा था। अभी बाइक असाऊर टीकर गांव के पास ही पहुंची थी कि कार ने बाइक में टक्कर मार दिया। इस हादसे में अंश की मौके पर ही मौत हो गई तो वहीं मुकेश गंभीर रुप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची गंभीरपुर थाना पुलिस ने घायल को अस्पताल भेजा तो वहीं मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका व घायल मामा-भांजा थे।