फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेट्रो पदार्थों के बढ़ोत्तरी से महंगाई के तेवर तीखे

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। लगातार बढ़ रही महंगाई ने सबकी कमर टूट गई है। जिसके कारण आम आदमी काफी परेशान है। आमदनी वही है लेकिन महंगाई के कारण खर्च दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। इधर जनवरी से लेकर अब तक पेट्रोल, डीजल, दूध, स्टेनशरी, बस भाड़े, के साथ- साथ फलों के दाम भी आसमान छू रहे हैं। महंगाई बढ़ने से मध्यवर्गीय परिवार बैंक सेविंग तो दूर अपना खर्च भी नहीं चला पा रहा है। आर्थिक तंगी के कारण आमजन अब जरूरतों पर कैंची चलाना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

इधर तीन चार महीने में लगातार पेट्रोल व डीजल के दाम बढ़ने से ट्रांसपोर्ट किराया बढ़ गया। जिसके कारण रोजमर्रा की चीजों में भी काफी बढ़ोत्तरी हुई है। जो परिवार महिने का 10 हजार का राशन भरवाता था उसको अब 10 से 15 प्रतिशत अधिक चुकाना पड़ रहा है। बच्चों के स्कूल की फीस, स्टेनशरी और बस के भाड़े में बढ़ोत्तरी होने से सभी परेशान हैं। पेट्रोल पंप संचालक सुनील यादव ने बताया कि 15 जनवरी को पट्रोल 95.41 और डीजल 86.69 रूपए प्रति लीटर था लेकिन चुनाव बाद इसमें लगातार बढ़ोत्तरी होने से अब पेट्रोल 106.06 व डीजल 96.17 रूपए प्रति लीटर हो गया है। जाहिर सी बात है कि जब पेट्रो पदार्थो के दाम बढ़ेंगे तो माल भाड़े में बढ़ोत्तरी होगी और जब माल भाड़े में बढ़ोत्तरी हुई तो सभी वस्तुओं में बढ़ोत्तरी होगी।
फल व्यवसाई शंभू दयाल सोनकर ने बताया कि गर्मी के कारण फलों के दामों में उछाल आया है। जनवरी माह में कुछ ही फलों के दाम बढें थे लेकिन इस समय सभी फलों के दाम बढ़ गए हैं। अनार 150 से लेकर 160 रूपए प्रति किग्रा की दर से बिक रहे है। मोसंमी भी 80 से 90 रूपए प्रति किग्रा की दर से बेची जा रही है। जनवरी माह में केला, सेव व संतरे की आवक ज्यादा थी इसलिए केला 20 से 25 रूपए दर्जन, सेव व संतरा 40 से लेकर 60 रूपए प्रति किग्रा की दर से बेचा गया।
विज्ञापन

सब्जी व्यवसाई सोनू कि माने तो मार्च और अप्रैल में सब्जी के भाव आसमान पर थे लेकिन इस माह में सब्जियों के भाव काफी गिर गए हैं। पिछले महीने में किसी भी सब्जी के दाम 60 रूपए प्रति किग्रा की दर से कम नहीं थे। इस समय 20 से 40 रूपए प्रति किग्रा. की दर से बेची जा रही है। भिंडी, लौकी, नेनुआ, प्याज, टमाटर सरपुतिया आदि हरी सब्जियां के भाव लगभग आधे गिर गए हैं।
इसी प्रकार 3-4 माह में रसोई गैस के दाम में भी 100 रूपए से अधिक की बढ़ोत्तरी हुई है। भारत गैस के मैनेजर जगजीवन विश्वकर्मा ने बताया कि एलपीजी गैस का दाम 50 रूपए बढ़ने के साथ ही अब 14.2 किग्रा. एलपीजी सिलेंडर 1080.50 रूपए हो गए हैं। जवनरी माह में रसोई गैस का दाम 980 रूपए था।
स्टेशनरी विक्रेता संदीप गर्ग ने बताया कि स्टेशनी के दामों में 20 से 25 रूपए तक की बढ़ोत्तरी हुई है। यही हाल टीवी रिजार्ज का भी है। 30 प्रतिशत तक रिजार्ज बढ़ा गया है। सभी चीजों का दाम बढ़ने से आमजन काफी परेशान है। कमाई वही पर महंगाई के हिसाब से खर्च बहुत आगे चला गया है। आधे लीटर अमूल दूध का पैकेट 31 रूपए में बिक रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें