फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे से उद्योग धंधों को पंख लगने की उम्मीद

विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ड्रीम प्रोजेक्ट पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर आवागमन शुरू होने की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। संभावना जताई जा रही है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 24 सितंबर को लखनऊ आ रहे हैं। इस दौरान उनके द्वारा इसका लोकार्पण किया जा सकता है। आवागमन शुरू होने से जनपद के रेशमी साड़ी और ब्लैक पॉटरी के कारोबार से जुड़े लोगों में भी हर्ष है। उन्हें अपने कारोबार को नई ऊंचाई मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन

लखनऊ से गाजीपुर तक 341 किमी लंबे पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर आवागमन शुरू होने में अब कुछ दिन ही शेष हैं। कार्यदायी संस्था यूपीडा के मुख्य कार्यपालक अधिकारी अवनीश अवस्थी सितंबर माह में प्रधानमंत्री द्वारा इसके लोकार्पण की बात कह चुके हैं। 24 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लखनऊ आने का कार्यक्रम निर्धारित है। ऐसे में पूरी संभावना जताई जा रही है कि इस दौरान उनके द्वारा पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का लोकार्पण किया जा सकता है। बताया जा रहा है कि इसे लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं।
22494.66 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे से पूर्वांचल के विकास को नई गति मिलेगी। मंदुरी हवाई अड्डा भी इसमें अहम भूमिका निभाएगा। क्योंकि यहां से उड़ान शुरू होने के बाद जिले में हवाई यातायात भी मजबूत होगा। जनपद से होकर गुजरने वाला यह एक्सप्रेस-वे नौ जिलों को जोड़ेगा। ओडीओपी के तहत चयनित जनपद के निजामाबाद की ब्लैक पॉटरी और मुबारकपुर की रेशमी साड़ी के कारोबार से जुड़े लोगों में हर्ष है। रेशमी साड़ी के कारोबार से जुड़े लोगों का कहना है कि एयर और रोड कनेक्टिविटी मजबूत होने से कस्बे में व्यापारियों की आमद बढ़ेगी, जिससे कारोबार अच्छा होगा। वहीं निजामाबाद के ब्लैक पॉटरी कारोबारियों का कहना है कि एक्सप्रेस-वे बनने के बाद उन्हें लखनऊ, आगरा, दिल्ली आदि जगहों पर माल की आपूर्ति करना आसान हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें