सिधारी फ्लाईओवर पर शनिवार को आप कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर पाकिस्तान के साथ युद्धविराम के फैसले पर सवाल उठाया। जिलाध्यक्ष रविंद्र यादव ने कहा कि भारतीय सेना पीओके पर कब्जा करने की स्थिति में थी।
विज्ञापन
सीजफायर होने से भारत ने एक बार फिर पीओके हासिल करने का अवसर गंवा दिया। कहा कि सीजफायर के बाद भी पाकिस्तार के ड्रोन भारतीय सीमा में देखे जा रहे हैं।
प्रदेश उपाध्यक्ष (किसान प्रकोष्ठ) कृपाशंकर पाठक ने कहा कि युद्धविराम की घोषणा से निराशा हुई। अनिल यादव ने कहा कि ‘ऑपरेशन सिंदूर के दाैरान पूरा देश एकजुट था।