फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापार के क्षेत्र में एशिया में नंबर वन बनेगा भारत

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। प्रदेश सरकार के सहकारिता मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा ने सोमवार को मुबारकपुर विधानसभा सम्मेलन को विडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से संबोधित किया। अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष ध्रुव सिंह ने और संचालन जिला महामंत्री विनोद उपाध्याय ने की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जब लाकडाउन लगाया तो कुछ लोगों ने आशंका जताई थी कि जब कोरोना देश पर हमला करेगा तो भारत पूरी दुनिया के लिए संकट बन जाएगा। शुरुआती दिनों में ही लाकडाउन लगा कर देश के नागरिकों के प्राणों की रक्षा की गई और इस महामारी से लड़ने के लिए देश तैयार हो सका। आज देशवासियों ने यह सिद्ध करके दिखा दिया है कि विश्व के सामर्थ्यवान और सम्पन्न देशों की तुलना में भारतवासियों का सामूहिक सामर्थ्य और क्षमता अभूतपूर्व है। हमारे श्रमिक साथी, प्रवासी मजदूर, छोटे उद्यमियों, रेहड़ी ठेला लगाने वाले, दुकानदार सभी ने कष्ट झेले हैं। इनकी परेशानी दूर करने के लिए सभी मिलकर प्रयास कर रहे हैं। हमारे पिछले एक साल में अनुच्छेद 370 और 35अ को समाप्त करने, भगवान श्रीराम मंदिर के निर्माण का रास्ता साफ हुआ, तीन तलाक़ कानून बना और नागरिकता संशोधन कानून जैसे ऐतिहासिक कार्य हुए हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में आत्मनिर्भर भारत अभियान न केवल कोविड-19 महामारी संकट से लड़ने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है, बल्कि एक आधुनिक भारत की पहचान भी बन रहा है। आत्म निर्भर भारत अभियान के तहत सुक्ष्म लघु और मध्यम उद्योगों के कल्याण के लिए 16 योजनाएं लागू की गई है। वन नेशन-वन मार्केट योजना के माध्यम से ब्लॉक स्तर पर एफपीओ का गठन करके 300-400 किसानों का समूह बनाया जाएगा। इससे वह अपने उत्पाद को देश में कहीं भी बेच सकेंगे। एशिया में व्यापार के क्षेत्र में भारत तीसरा देश है जिसे एक नम्बर तक ले जाना ही लक्ष्य है। इससे स्थानीय व्यवसायी और उद्यमी सशक्त बनेंगे। पीएम किसान सम्मान निधि के दायरे में देश का प्रत्येक किसान आ चुका है। बीते एक वर्ष में इस योजना के तहत 9 करोड़ 50 लाख से ज्यादा किसानों के खाते में 72 हजार करोड़ रुपए से अधिक राशि जमा कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें