फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजाद के सपनों का बने भारत

Sat, 27 Feb 2016 11:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद की पुण्यतिथि पर शनिवार को भारत रक्षा दल ने डा. अंबेडकर पार्क में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। साथ ही उनकी बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि आजाद के सपनों का भारत बनाना होगा।
विज्ञापन



मंडल अध्यक्ष मो. अफजल ने कहा कि नई पीढ़ी को चंद्रशेखर आजाद के जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए।  जिलाध्यक्ष उमेश सिंह ने कहा कि युवा क्रांतिकारी चंद्रशेेखर आजाद ने मजिस्ट्रेट के सामने पेशी के समय बयान दिया था कि मेरा नाम आजाद है और मेरा निवास कारागार है।


27 जनवरी, 1931 को सुबह साढ़े दस बजे इलाहाबाद के अल्फ्रेड पार्क में अंग्रेज सैनिकों ने उन्हें घेर कर गोली मार दी थी। अंत में चंद्रशेखर आजाद ने स्वयं को गोली मार ली और शहीद हो गए। इस मौके पर नगर अध्यक्ष डा. राजीव पांडेय, प्रवीण कुमार गौड़, रणजीत सिंह, जैनेंद्र आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें