अंबारी। विशेष सावधानी क्षेत्र माहुल में घर-घर सर्वे कर रही टीम के साथ समुदाय विशेष के लोगों की ओर से बुधवार को अभद्रता की गई। इसके कारण सर्वे का कार्य बीच में ही छोड़ कर वार्ड नंबर की टीम की सदस्यता नीलम सोनी ने अधिशासी अधिकारी माहुल को शिकायती पत्र दिर्या औ सुरक्षा की गुहार लगाई।
माहुल कस्बे में दो तब्लीगी जमातियों के मिलने के बाद पूरी नगर पंचायत को विशेष सावधानी क्षेत्र घोषित कर के हर घर के सदस्यों का सर्वे कराया जा रहा। इसमें आंगनबाड़ी, सहायिका, आशा, और नगर पंचायत का एक-एक सफाई कर्मी लगाया गया है। सर्वे के तीसरे दिन बुधवार को वार्ड पांच के तकिया मोहल्ले और वार्ड तीन की नई आबादी में जब टीम सर्वे करने गई तो उससे विशेष समुदाय के कुछ लोगों की ओर से अभद्र व्यवहार किया गर्या औ उन्हें भगा दिया गया। टीम की प्रमुख नीलम सोनी ने अधिशासी अधिकारी माहुल दिनेश चंद्र आर्य को शिकायती पत्र देकर सुरक्षा की गुहार लगाई। ईओ माहुल दिनेश चंद आर्य ने कहा कि सर्वे कार्य में अवरोध गलत है। हमनें स्थानीय पुलिस को लिखित रूप से कार्रवाई करने के लिए कहा है।