फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: बढ़ती ठंड और वायु प्रदूषण से ओपीडी में ईएनटी के रोगियों की संख्या बढ़ी

विज्ञापन
28 ओपीडी में मरीज देखते ईएनटी चिकित्सक डा. आरके पासवान। संवाद
विज्ञापन
जिला अस्पताल रोजाना रोजाना 100 मरीज पहुंच रहे उपचार कराने के लिए
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
आजमगढ़। जिले में गिरते तापमान और हवा की खराब गुणवत्ता का सीधा असर लोगों के स्वास्थ्य पर पड़ रहा है। नाक, कान और गले के रोगियों की संख्या में ओपीडी में अचानक बढ़ गई है। जिला अस्पताल के ईएनटी विभाग में जहां पिछले सप्ताह प्रतिदिन लगभग 50 से 60 मरीज पहुंचते थे, वहीं अब यह संख्या बढ़कर प्रतिदिन 90 से 100 हो गई है। चिकित्सक मरीजों को दवा देने के साथ-साथ सावधानियां अपनाने की सलाह दे रहे हैं।
विज्ञापन


जिला अस्पताल की ओपीडी में आने वाले मरीजों में वायरल, फ्लू और त्वचा रोगों से पीड़ित आ रहे हैं। इसके अलावा नाक, कान और गले संबंधी बीमारियों से पीड़ित मरीज पहुंच रहे हैं। ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. आरके पासवान ने बताया कि खराब हवा और ठंड बढ़ने की वजह से गले में खराश, घरघराहट, जख्म, कान दर्द और टॉन्सिल के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। ऐसे मरीजों में खांसी और बुखार के लक्षण भी अधिक देखने को मिल रहे हैं। इन दिनों गले में सूजन, घरघराहट, खांसी, तेज बुखार से पीड़ित मरीजों की संख्या सामान्य दिनों की तुलना में लगभग दोगुनी हो गई है। जिन मरीजों की प्रतिरोधक क्षमता कम है, उनमें लक्षण अधिक गंभीर रूप से दिख रहे हैं।
विज्ञापन

00
ऐसे करें बचाव
- बाहर निकलते समय मास्क पहनें या रूमाल से नाक-मुंह ढकें।
- बच्चे, बुजुर्ग और श्वसन रोगी सुबह-शाम बाहर जाने से बचें।
- गुनगुने नमक वाले पानी से गरारा करें और गर्म पेय पदार्थ पिएं।
- पर्याप्त मात्रा में सामान्य तापमान का पानी पीएं ताकि गले में सूजन न हो।
- धूल-मिट्टी से बचें और घर की सफाई नियमित रखें।
- सांस फूलना, लगातार खांसी, तेज बुखार या गले में तीव्र दर्द होने पर तुरंत चिकित्सक से संपर्क करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें