फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में पुजारी सहित दो की गई जान

Mon, 03 Aug 2015 11:59 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
 अलग-अलग स्थानों पर हुए तीन सड़क हादसों में मंदिर के पुजारी और फेरीवाले की मौत हो गई। जबकि बाइक सवार युवक घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन

जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के जगदीशपुर गांव निवासी रमेशचंद पांडेय (55) शहर के कदमघाट मुहल्ला स्थित प्राचीन मंदिर के पुजारी थे। सोमवार की सुबह रमेश घर से मंदिर पर आ रहे थे। शहर कोतवाली क्षेत्र के हाफीजपुर गांव के पास रमेश को अनियंत्रित ट्रक ने रौंद दिया। गंभीर रूप से घायल पुजारी की मौके पर ही मौत हो गई। वह दो पुत्रों का पिता था। सिधारी थाना क्षेत्र के छतवारा गांव निवासी इलियास (50) फेरीवाले का काम करता था। रविवार की सुबह वह घर से अंगूठी बेचने के लिए निकला था। शाम को घर वापस लौटते समय सिधारी थाने के हलुआडीह गांव के पास इलियास अज्ञात वाहन के टक्कर से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने उसकी पहचान कर घरवालों को सूचना देकर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराए। इलाज के दौरान रात करीब नौ बजे उसकी मौत हो गई। तहबरपुर थाना क्षेत्र के मेढ़ी गांव निवासी जैनूद्दीन (27) पुत्र मोहम्मद जाहिद सोमवार को बाइक से जिला मुख्यालय आया था। दोपहर को वह घर लौट रहा था। सिधारी थाना क्षेत्र के घोरठ गांव के पास जैनूद्दीन की बाइक में सामने से आ रहे अनियंत्रित बोलेरो ने टक्कर मार दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जैनूद्दीन को जिला अस्पताल में भर्ती  कराया गया। हालत गंभीर देख डाक्टरों ने उसे वाराणसी के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें