इंस्पायर अवार्ड योजना के तहत वर्ष 2014-15 के कक्षा छह से आठ तक के बच्चों की जिला स्तरीय माडल प्रदर्शनी का आयोजन सोमवार को राजकीय बालिका इंटर कालेज में किया गया। जिसमें परिषदीय स्कूलों के बच्चों ने भाग लिया। शुभारंभ जिला विद्यालय निरीक्षण चंद्रजीत सिंह यादव, सहायक शिक्षा निदेशक बीपी सिंह और उप बेसिक शिक्षा अधिकारी रामबचन यादव ने द्वारा संयुक्त रूप से किया। बच्चों ने माडल का प्रदर्शन किया गया। माडल प्रशिक्षक क्रांति श्रीवास्तव, संजीव कुमार श्रीवास्तव, मनोज कुुमार त्रिपाठी,अजय पांडेय आदि उपस्थित थे