तहबरपुर। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण रोजगार योजना के तहत डीएम राजेश कुमार ने शुक्रवार को ब्लाक के ग्राम खरचलपुर में एक साथ कई योजनाओं का प्रतीकात्मक शुभारंभ किया। इसमें कायाकल्प के तहत हर ग्राम के 1293 प्राथमिक विद्यालयों में टाइलिंग, हैंडवाशिंग, स्मार्ट टीवी, शौचालय और बाउंड्री के कार्य, विभिन्न ग्राम पंचायतों में 1503 सामुदायिक शौचालय और 33 ग्राम पंचायतों में पंचायत भवनों के निर्माण आदि के कार्य शामिल थे। इसी के साथ ही मनरेगा के तहत हार्टीकल्चर, ग्रामीण सड़कें, आंगनबाड़ी केंद्र, वर्मी कम्पोस्ट, फार्म पांड, बकरी पालन शेड, जल संरक्षण और पौधरोपण के कार्यों का शुभारंभ किया। इस दौरान पौधरोपण भी किया गया।
डीएम ने बताया कि मनरेगा के तहत शुक्रवार को 1.56 लाख मजदूरों को रोजगार दिया गया है। इसमें 40 हजार प्रवासी मजदूर हैं। ग्राम खरचलपुर में तालाब निर्माण व पौधरोपण के लिए गड्ढों के खोदाई का कार्य कराया जा रहा था। इसमें 90 श्रमिक कार्य कर रहे थे। 36 प्रवासी श्रमिक भी मनरेगा के तहत कार्य कर रहे थे। खरचलपुर गांव मे 21.71 लाख से पंचायत भवन बनेगा। आदर्श प्राथमिक विद्यालय खरचलपुर का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि पूरे जनपद में यह विद्यालय रोल माडल है। इस मौके पर सीडीओ आनंद कुमार शुक्ला, डीपीआरओ लालजी दुबे, बीडीओ कल्पना मिश्रा, बीईओ जनार्दन यादव, त्रिवेणी प्रसाद सिंह, त्रिवेणी राम, अखिलेश सिंह, दुर्गा राय, अभय कुमार राय, पंकज कुमार राय, शैलेश राय, विजय सिंह, राजेश राय मौजूद रहे।