फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजमगढ़ में पेट्रोल और डीजल की मूल्य वृद्धि के खिलाफ गरजे आप कार्यकर्ता

विज्ञापन
पेट्रो मूल्य वृद्धि को लेकर कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन करते आप कार्यकर्ता। - फोटो : AZAMGARH
विज्ञापन
आजमगढ़। पेट्रोल और डीजल के मूल्यों में हो रही बेतहाशा मूल्य वृद्धि के विरोध में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट चौराहे पर पहुंचकर सरकार विरोधी जमकर नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। जनहित में बढ़े मूल्यों को तत्काल वापस लेने की मांग की।
विज्ञापन

प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश यादव ने कहा कि आज मौजूदा सरकार तुगलकी फरमान के जरिए पेट्रोल व डीजल की निरंतर वृद्धि करके किसान व आम जनमानस का शोषण कर रही है। सरकार को तत्काल बढे़ हुए मूल्यों को वापस लेना चाहिए। जिलाध्यक्ष रविंद्र यादव ने कहा कि आज पूरा देश कोरोना महामारी से जूझ रहा है लेकिन सरकार इस विकट परिस्थितियों में भी आम जनता का शोषण करने वाली अपनी नीति से बाज नहीं आ रही है। इसे आदमी पार्टी कतई बर्दाश्त नहीं करेगी और जनहित को लेकर सदैव मुखर रहेगी। जिला सचिव इसरार अहमद, डॉ. विजय, उमेश यादव, तनवीर रिजवी, रामरूप, रमेश चन्द्र, अन्नू राय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें