फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिसके स्थान पर मुन्ना भाई दे रहा था परीक्षा वह भी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। कप्तानगंज के श्री शिवा महाविद्यालय तेरही पर रविवार को टेट परीक्षा के सुबह की पाली में एक साल्वर पकड़ा गया था। वह जिसके स्थान पर परीक्षा दे रहा था, उसे भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

श्री शिवा महाविद्यालय तेरही कप्तानगंज में रविवार को टेट परीक्षा के दौरान कक्ष निरीक्षक ने बिहार के मधुबनी के रहने वाले आदित्य कुमार उर्फ सूरज कुमार निवासी को पकड़ा था। वह जिले के मेहनाजपुर थाना क्षेत्र के बरवा गांव निवासी अखिलेश यादव के स्थान पर परीक्षा देने पहुंचा था। केंद्र व्यवस्थापक ने दोनों के खिलाफ कप्तानगंज थाने में तहरीर दिया था। इसके साथ ही मुन्ना भाई को पुलिस के हवाले कर दिया था। वहीं कप्तानगंज पुलिस ने उस युवक को भी हरवंशपुर स्थित आरटीओ आफिस के पास से पकड़ लिया। 15000 की एवज में मुन्ना भाई आदित्य उर्फ सूरज अखिलेश के नाम पर परीक्षा देने पहुंचा था। दोनों का पुलिस ने संबंधित धाराओं में चालान कर दिया है। इनके पास से पुलिस ने दो मोबाइल, एक बाइक, दो आधार कार्ड, एक दिल्ली मेट्रो यात्रा कार्ड, दो अदद पैनकार्ड, पीएबी एटीएम कार्ड, एक नकली डीएल व 1105 रुपये नकद बरामद किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें