फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ोबाइल के विवाद में हुई थी आटो चालक की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। गंभीरपुर थाने की पुलिस ने शुक्रवार को नौ माह पहले हुए ऑटो चालक की हत्या का खुलासा करते हुए हत्यारोपी को गिरफ्तार कर चालान कर दिया। पुलिस के मुताबिक रानी की सराय थाने के सहेगड़ा गांव निवासी अनिल उर्फ बबलू की हत्या मोबाइल के लिए उसके मित्र रानी की सराय थाने के रुदरी गांव निवासी दीपक सिंह ने की थी। पुलिस ने वह मोबाइल बरामद कर लिया है जिसके लिए अनिल की हत्या हुई थी।
विज्ञापन

एसपी त्रिवेणी सिंह ने बताया कि गंभीरपुर थाने के अबूसईदपुर गांव में पांच दिसंबर 2018 को ऑटोरिक्शा में लाश मिली थी। गांव के चौकीदार की तहरीर पर केस दर्ज किया गया। लाश की शिनाख्त रानी की सराय थाने के सहेगड़ा गांव निवासी अनिल उर्फ बबलू पुत्र सूबेदार के रूप में हुई। मामले की जांच के दौरान पता चला कि अनिल ने अपनी एनड्राइड मोबाइल दीपक को दी थी। उसे लेकर अनिल के घर में विवाद हो रहा था। जबकि दीपक मोबाइल देने को तैयार नहीं था। पुलिस ने गुरुवार को पता चला कि अनिल के जिगरी दोस्त रानी की सराय थाने के रुदरी गांव निवासी दीपक सिंह के पास ही मोबाइल है। एसपी ने बताया कि गुरुवार को प्रभारी निरीक्षक गंभीरपुर विजय प्रताप सिंह ने दीपक को हिरासत में लेकर पूछताछ की। इस दौरान उसने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया। दीपक के मुताबिक पांच दिसंबर की रात वह अपने दोस्त अनिल के साथ फरिहां बाजार में शराब पी। नशे में धुत दोनों दोस्तों के बीच विवाद हुआ। इस दौरान दीपक ने अनिल की गला दबाकर हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें