फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी: किशोरी को अगवाकर सामुहिक दुष्कर्म, मामला दर्ज

Fri, 02 Aug 2019 02:02 AM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमखढ़
विज्ञापन
किशोरी से दुष्कर्म (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Social Media
विज्ञापन

मेहनाजपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली किशोरी को अगवा कर गांव के युवकों ने न केवल सामूहिक दुष्कर्म किया, बल्कि जबरन एक युवक से उसकी शादी होना बता रहे हैं। किशोरी को पल्हना बाजार का रहने वाला एक डॉक्टर बेहोशी का इंजेक्शन लगाता था। किसी तरह से बदमाशों के चंगुल से छुटी किशोरी चार जुलाई को अपने घर पहुंची। तभी से परिवार के लोग केस दर्ज कराने के लिए चक्कर लगा रहे हैं। गुरुवार को पीड़िता ने एसपी ग्रामीण से गुहार लगाई। उन्होंने केस दर्ज कर मेहनाजपुर पुलिस को कार्रवाई का निर्देश दिया।

विज्ञापन


पीड़ित किशोरी मेहनाजपुर थाने के एक गांव की रहने वाली है। पीड़िता के मुताबिक वह पांच जून को चिउटहरा बाजार में डाक्टर से दवा लेने गई थी। डॉक्टर के न रहने पर इंतजार कर रही थी। तभी उसके गांव का एक युवक अपने कई साथियों के साथ पहुंचा। उसने किशोरी को दवा छिड़कर बेहोश कर दिया। होश आया तो उसने खुद को एक बोलेरो गाड़ी में पाया।

किशोरी के मुताबिक उसे देवगांव कोतवाली के पल्हना बाजार के एक मकान में रखा गया था। जहां सुबह शाम एक डाक्टर मुझे आकर बेहोशी का इंजेक्शन देता था। इसके बाद बदमाश दुष्कर्म करते थे। छह जून को बदमाश उसे आजमगढ़ लेकर आए। यहां किसी कागज पर दस्तखत बनवाया। यह लोग कहने लगे कि तुम्हारी शादी उनके एक दोस्त से हो गई है।
विज्ञापन


पीड़िता के मुताबिक वह चार जुलाई को इनके चंगुल से छूटकर लहुवां बाजार पहुंची। वहां बेहोश होकर सड़क पर गिर गई। गांव के प्रधान ने किसी तरह से घर पहुंचाया। तभी से परिवार के लोग मेहनाजपुर थाने में केस दर्ज कराने के लिए चक्कर काट रहे हैं। एसपी ग्रामीण नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि एसओ मेहनाजपुर को केस दर्ज कर मेडिकल मुआयना कराते हुए दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई का निर्देश दिया गया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें