बारिश के बाद एसकेपी के पास जलभराव। संवाद
आजमगढ़। जिले में अब मानसून सक्रिय हो गया है। बृहस्पतिवार को दिनभर रुक-रुक कर बारिश होती रही। शाम को लगभग 30 मिनट हुई तेज बारिश से सिधारी, बरदह, पुलिस लाइन और रैदोपुर मोहल्ले में घुटने तक पानी भर गया। इससे नगरपालिका का दावा उतराने लगा। पैदल आने-जाने वाले राहगीरों और दोपहिया वाहन चालकों को पेरशानी हुई।
नगर पालिका ने दावा किया था कि मानसून से पहले शहर के सभी 52 नालों की सफाई कराई जा चुकी है। ताकि बारिश का पानी आसानी से निकल सके। पहले दिन हुई तेज बारिश में सड़कों पर हुए जलभराव से नगरपालिका के दावों की हकीकत सामने आ गई।