फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंदियों में मारपीट, कारागार में मचा हड़कंप

Sun, 24 May 2015 11:53 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
मंडल कारागार के तीन नंबर बैरक में निरुद्ध बंदियों के दो गुटों में रविवार की सुबह कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। इस दौरान दोनों गुट से जुड़े लोगों ने एक-दूसरे पर लात, घूसों और ईंट से हमला बोल दिया। मारपीट के दौरान बीच-बचाव करने गया एक बंदी गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलने पर जेल प्रशासन और शहर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई थी।
विज्ञापन


महराजगंज थाना क्षेत्र के हथियागढ़ गांव निवासी और 50 हजार का इनामी बदमाश अमरजीत यादव व सीओ नगर के हमराही को गोली मारने का आरोपी निजामाबाद क्षेत्र का चर्चित बदमाश सचिन पांडेय मंडल कारागार के बैरक नंबर तीन में बंद हैं। इनके बीच अक्सर वर्चस्व की जंग होती रहती है।

रविवार की सुबह करीब आठ बजे अमरजीत और सचिन गुट के कप्तानगंज थाना क्षेत्र के कुसमहरा गांव निवासी प्रमोद तिवारी के बीच कहासुनी के बाद मारपीट होने लगी। कुछ ही देर में दोनों गुटों के लोग भी समर्थन में पहुंच गए और एक-दूसरे पर लात, घूसों और ईंट से हमला बोल दिया। मारपीट होती देख हत्या के प्रयास में जेल में बंद महराजगंज थाना क्षेत्र के शंकरपुर गांव निवासी निरंजन (28) बीच-बचाव करने पहुंच गया। इस दौरान चोट लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन


शहर कोतवाल राजीव प्रताप सिंह के अनुसार जेल में निरुद्ध बदमाशों के दो गुटों में मामूली बात पर मारपीट हुई थी। जबकि जेल अधीक्षक एके मिश्रा ने बताया कि बंदियों के दोनों गुटों को दोबारा ऐसी हरकत न करने की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें