फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजमगढ़ में बिजली के लिए जगह-जगह सड़क पर उतरे लोग, किया चक्काजाम

विज्ञापन
शहर के पांडेय बाजार पर विद्युत विभाग के विरोध में प्रदर्शन करते लोग। - फोटो : AZAMGARH
विज्ञापन
आजमगढ़। बिजली कटौती से बेहाल लोग मंगलवार को सड़क पर उतर पड़े और बिजली विभाग व जिला प्रशासन के खिलाफ आक्रोश जताया। 48 घंटे से बिजली न होने से लोग बिलबिला से उठे थे। शहर में पांच चौराहों-तिराहों पर लोगों ने जाम लगा कर विरोध व आक्रोश दर्ज कराया। वहीं ग्रामीणांचल के सभी प्रमुख बाजारों के अलावा चट्टी चौराहों पर लोगों का आक्रोश चक्काजाम के रूप में देखने को मिला।
विज्ञापन

मंगलवार को लाइट कटे 48 घंटे हो गए। इसके बाद भी बिजली चालू नहीं हो सकी। मंगलवार को लोग आक्रोशित हो उठे और सड़क पर उतर पड़े। शहर के भंवरनाथ चौराहा, शारदा तिराहा, पांडेय बाजार, पुरानी कोतवाली आदि स्थानों पर सडक़ जाम कर प्रदर्शन किया। पुलिस व प्रशासनिक अमले ने मौके पर पहुंच कर लोगों को किसी तरह समझा-बुझा कर शांत कराया। लोग बिजली सप्लाई चालू न होने पर आक्रोशित थे और जल्द से जल्द बिजली सप्लाई बहाल किए जाने की मांग कर रहे थे। वहीं सोमवार की रात आठ बजे सिधारी चौराहे पर भी चक्काजाम कर लोग प्रदर्शन किए। चक्काजाम शुरू होने के कुछ ही देर बाद उस क्षेत्र की बत्ती चालू हो गई। शहर के साथ ही ग्रामीणांचल में भी बिजली को लेकर प्रदर्शन हुए। पवई संवाददाता के अनुसार स्थानीय क्षेत्र में रविवार को दिन में एक बजे से बत्ती गुल है। जिसे लेकर सोमवार को समाजसेवी राधेश्याम सिंह अनशन पर बैठे थे। मंगलवार की सुबह तक बिजली चालू करने के लिए अल्टीमेटम दिया गया था। सुबह नौ बजे तक जब बिजली चालू नहीं हुई तो अनशन स्थल पर मौजूद लोग मुख्य मार्ग पर पहुंच कर चक्काजाम कर दिए। जाम की सूचना एसडीएम मौके पर पहुंचे और लोगों को समझा-बुझा कर जाम समाप्त करवाया। जहानांज संवाददाता के अनुसार बिजली कटौती से आक्रोशित लोगों ने मंगलवार को आजमगढ़-गाजीपुर मार्ग पर परदेशी मोड़ के पास चक्काजाम कर प्रदर्शन किया। जाम के चलते दोनों तरफ वाहनों की लंबी लाइन लग गई थी। लोगों का कहना है कि बिजली सोमवार की सुबह से कही है और अब तक नहीं आई है। जिसके चलते तमाम दिक्कते हो रही है। जाम की सूचना पर एसओ ज्ञानू प्रिया मौके पर पहुंची तो लोगों ने उन्हें ज्ञापन सौंपा। इसके बाद जाम समाप्त हुआ।
कप्तानगंज संवाददाता के अनुसार 36 घंटे से अधिक समय से बिजली न होने से लोगों में आक्रोश व्याप्त है। लोग बिजली कर्मियों के साथ ही जिला प्रशासन पर आक्रोशित है। जिला प्रशासन हड़ताल के दौरान बिजली सप्लाई सुचारू रूप से चालू रखने के बड़े-बड़े दावे किए थे जो हवा-हवाई ही साबित हुए है।
विज्ञापन

बिजली के लिए तहसील दिवस पर दिया पत्रक
निजामाबाद। स्थानीय नगर पंचायत क्षेत्र में बीते 48 घंटे से बिजली आपूर्ति ठप है। जिसे लेकर लोग आक्रोशित है। मंगलवार को आयोजित तहसील दिवस पर पहुंच कर लोगों ने बिजली सप्लाई शुरू कराने को लेकर प्रार्थना पत्र दिया और आंदोलन की चेतावनी भी दी। लोगों का कहना था कि बिजली न होने से पेयजल की समस्या खड़ी हो गई है। इंडिया मार्का हैंडपंप से किसी तरह से काम चल रह है। पत्रक देने के साथ ही लोगों ने बिजली कटौती के खिलादफ तहसील पर प्रदर्शन भी किया।
घर-घर खोजे जा रहे बिजली कर्मचारी
बिंद्रा बाजार। विद्युत उपकेंद्र मोहम्मदपुर से भी बिजली की सप्लाई पूरी तरह से ठप है। जिससे पूरे क्षेत्र में हाहाकार मचा हुआ है। मंगलवार को काफी संख्या में लोग उपकेंद्र पर पहुंच गए और विरोध प्रदर्शन किया। उपकेंद्र पर ताला बंद था और सभी कर्मचारी नदारद थे। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर लेखपाल रामप्यारे यादव कर्मचारियों के घर-घर जाकर उन्हें खोज रहा था लेकिन कोई भी कर्मचारी घरों पर उपस्थित नहीं मिले। जिसके चलते मोहम्मदपुर उपकेंद्र से बिजली की सप्लाई बहाल नहीं की जा सकी।

सिधारी शारदा चौराहे पर विद्युत विभाग के विरोध में सड़क जाम करते लोग।- फोटो : AZAMGARH

पवई में विद्युत विभाग के विरोध में सड़क जाम करते लोग।- फोटो : AZAMGARH

मेंहनाजपुर में विद्युत विभाग के विरोध में प्रदर्शन करते लोग।- फोटो : AZAMGARH

जिलापूर्ति कार्यालय के बाहर कोटेदार के विरोध में पर बैठे बुढनपुर कोठरा डाही के ग्रामीण- फोटो : AZAMGARH

शहर के पुरानी कोतवाला पर विद्युत विभाग के विरोध में प्रदर्शन करते लोग।- फोटो : AZAMGARH

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें