फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजमगढ़ में तहसील दिवस पर प्रभारी डीएम ने 114 मामलों में 14 का किया मौके पर निस्तारण

विज्ञापन
सदर तहसील में जनसुनवाई में लोगों की समस्या सुनते मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत। - फोटो : AZAMGARH
विज्ञापन
मेजवां। प्रभारी डीएम व सीडीओ आनंद कुमार शुक्ला की अध्यक्षता में मंगलवार को फूलपुर तहसील सभागार कोरोना प्रोटोकाल का पालन करते हुए संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें उनके द्वारा फरियादियों की फरियाद सुनी गई। वहीं मंडलायुक्त वीवी पंत और डीआईजी सुभाष चंद दुबे ने सदर तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस का निरीक्षण किया और आवश्यक निर्देश दिए।
विज्ञापन

फूलपुर तहसील में प्रभारी डीएम के समक्ष कुल 114 मामले आए, जिसमे से 14 मामलों का मौके पर निस्तारण किया गया तथा शेष 102 मामलों का निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों की टीम बनाकर भेजा गया। प्राप्त मामलों में 81 राजस्व के, 13 पुलिस के, नौ विकास के तथा 11 अन्य के मामले शामिल हैं। इस दौरान दुर्गावती पत्नी रामसहाय ग्राम नाटी बताया कि उसकी जमीन ग्राम नाटी में स्थित है। जिसमें विपक्षी कब्जा कर रहे हैं, जिसका मामला दिवानी न्यायालय में लंबित है। प्रभारी जिलाधिकारी ने एसडीएम व सीओ को निर्देश दिए कि संयुक्त टीम बनाकर मौके पर जाकर समस्या का निस्तारण करें। इस मौके पर एसपी ग्रामीण सिद्धार्थ, एसडीएम रावेंद्र सिंह, तहसीलदार फूलपुर नवीन प्रसाद, सीएमओ डा. एके मिश्रा, डीडीओ रवि शंकर राय, पीडी अभिमन्यु सिंह, डीडीओ रवि शंकर राय आदि उपस्थित थे।
मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत एवं डीआईजी सुभाष चंद्र दुबे ने मंगलवार को तहसील सदर में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान एसडीएम सदर गौरव कुमार एवं तहसीलदार, फरियादियों से उनकी समस्याएं सुन रहे थे। निरीक्षण के दौरान कोविड-19 के दृष्टिगत उपस्थित अधिकारियों एवं फरियादियों के बीच सोशल डिस्टेंसिंग एवं फेस कवर का अनुपालन होता पाया गया। मंडलायुक्त एवं डीआईजी के निरीक्षण के दौरान कतिपय फरियादियों द्वारा दाखिल खारिज लंबित होने, भूमि पर अवैध रूप से कब्जा करने आदि से सम्बन्धित प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया गया, जिस पर मण्डलायुक्त ने सम्बन्धित अधिकारियों को समयबद्ध रूप से निस्तारित करने की हिदायत दी। डीआईजी सुभाष चन्द्र दुबे ने कहा कि जहां भी भूमि विवाद के मामलों में राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीमें भेजी जानी हैं, वहां समय से टीमें भेजी जाएं। उन्होंने कहा कि आगामी पंचायत निर्वाचन के दौरान शरारती तत्वों द्वारा माहौल को असामान्य किये जाने का प्रयास किया जा सकता है, इसलिए ऐसे असामाजिक एवं शरारती तत्वों की अभी से पहचान कर उन्हें पाबंद करने की कार्रवाई शुरू कर दी जाय। मेंहनगर प्रतिनिधि के अनुसार तहसील सभागार में मंगलवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन उप- जिलाधिकारी प्रियंका प्रियदर्शिनी की अध्यक्षता में हुआ।इस दौरान कुल 23 मामले प्रस्तुत हुए जिसमें से एक का मौके पर निस्तारण किया गया। शेष को संबंधित विभागों के हवाले कर दिया गया। बूढ़नपुर प्रतिनिधि के अनुसार तहसील सभागार में एडीएम गुरु प्रसाद गुप्ता की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित हुआ। इस दौरान कुल 48 शिकायतें आई जिसमें पांच का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें