फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुरक्षा के मद्देनजर आजमगढ़ रेलवे स्टेशन पर चला चेकिंग अभियान

विज्ञापन
आजमगढ़ रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर चेकिंग करती जीआरपी व आरपीएफ की टीम। - फोटो : AZAMGARH
विज्ञापन
आजमगढ़। त्योहारों में सुरक्षा के मद्देनजर मंगलवार को रेलवे स्टेशन पर चेकिंग अभियान चलाया गया। चेकिंग के दौरान जीआरपी-आरपीएफ ने ट्रेनों का एक-एक कोच खंगाला गया। हालांकि चेकिंग में कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। यात्रियों की भी तलाशी लेकर ट्रेन को रवाना किया। वहीं यात्रियों से कोविड-19 के गाइडलाइन के नियमों का पालन करने के लिए अपील की गई।
विज्ञापन

नवरात्र से त्योहार शुरू हो जाते हैं। स्टेशनों पर आने व जाने वाले यात्रियों की भीड़ बढ़ने लगती है। वहीं त्योहारों में रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुरक्षा को लेकर कड़ी सर्तकता बरती जा रही है। मंगलवार को जीआरपी थाना प्रभारी श्यामदेव के नेतृत्व में चेकिंग अभियान चलाया गया। जीआरपी-आरपीएफ ने प्लेटफार्म पर खड़ी एक्सप्रेस ट्रेनों का एक-एक कोच खंगाला गया। कोच में यात्रियों के बैगों की तलाशी ली गई। इतना ही नहीं जीआरपी-आरपीएफ ने टिकट खिड़की, पूछताछ केंद्र के अलावा पार्किंग स्थल पर भी चेकिंग की। यहां भी यात्रियों के भी बैगों की तलाशी ली गई। जीआरपी श्यामदेव ने बताया कि त्योहारों में सुरक्षा के मद्देनजर चेकिंग की गई। चेकिंग में कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है। चेकिंग अभियान लगातार जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें