फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध टैक्सी, ऑटो व बस स्टैंड के सचालकों की अब खैर नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। अवैध टैक्सी, ऑटो व बस स्टैंड संचालकों की अब खैर नहीं होगी। परिवहन व पुलिस विभाग संयुक्त रूप से एक सप्ताह का विशेष अभियान चलाने जा रहा है। इसका बकायदा खाका खींचा गया है। इसके लिए अपर मुख्य सचिव अवनीश कुमार अवस्थी ने मुख्य रूप से आदेश भी जारी किए हैं।
विज्ञापन

जिले के भीड़भाड़ वाले स्थानों एवं व्यस्ततम चौराहों के आसपास से अवैध टैक्सी, ऑटो व बस स्टैंड संचालित किए जा रहे हैं। जिसके चलते न केवल जाम की समस्या उत्पन्न हो रही है। बल्कि दुर्घटना की संभावना भी बनी रहती है। जिससे आम जनजीवन भी प्रभावित हो रहा है। वहीं दूसरी ओर अवैध टैक्सी ऑटो बस स्टैंड के संचालक की आड़ में कुछ माफिया किस्म के व्यक्ति अवैध रूप से करते हैं। इन पर अंकुश लगाने के लिए अपर मुख्य सचिव ने रोक लगाते हुए कार्रवाई करने को निर्देश दिए है। जारी निर्देशानुसार इसकी रोकथाम के लिए एक सप्ताह का विशेष अभियान चलाकर अवैध स्टैंडों का संचालन बंद कराने के निर्देश दिए हैं। साथ ही संचालकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाने और ऐसे अवैध टैक्सी संचालकों के खिलाफ गुंडा एक्ट और गैंगस्टर एक्ट के प्रावधानों के तहत कार्रवाई करने की बात कही है। इसके साथ ही उन्होंने सभी जिलों के एसएसपी और पुलिस आयुक्त से कहा है की 30 अप्रैल तक इस अभियान के परिणाम की विस्तृत रिपोर्ट शासन को उपलब्ध कराएं और संयुक्त रिपोर्ट के साथ एक प्रमाण पत्र भी दें कि किसी जिले में कोई भी अवैध टैक्सी, ऑटो या बस स्टैंड संचालित नहीं हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें