फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

(बचत)ड्राइविंग लाइसेंस चाहिए तो सुबह 11 बजे करें अप्लाई

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। ड्राइविंग लाइसेंस के आवेदन के लिए अब आपको रात के 12 बजे तक जगने की आवश्यकता नहीं है। संभागीय परिवहन विभाग ने लोगों की सुगमता के लिए पोर्टल खुलने के समय में बदलाव किया है। पहले जहां पोर्टल रात के 12 खुलता था वहीं सुबह 11 बजे खुलने लगा है। इस पहल से आवेदकों को थोड़ी राहत मिली है।
विज्ञापन

ड्राइविंग लाइसेंस के आवेदन को लेकर हमेशा से ही मारामारी रही है। प्रक्रिया भले ही ऑनलाइन हो गई हो लेकिन भागदौड़ बिल्कुल कम नहीं हुई है। लर्निंग लाइसेंस के लिए आरटीओ द्वारा रोज के 350 स्लॉट बुक किए जाते हैं। लेकिन यह स्लॉट भी एजेंट द्वारा बुक कर लिया जा रहा था। जिसको देखते हुए संभागीय परिवहन विभाग द्वारा नई पहल की गई है। पहले सारथी पोर्टल जहां रात के 12 बजे खुलता था अब वही पोर्टल खुलने का समय सुबह 11 बजे कर दिया गया है। जिससे आम लोगों को आवेदन करने में थोड़ी सहूलियत मिली है। पोर्टल पर आवेदक फोटो आईडी और आधार कार्ड, फोटो व सिग्नेचर अपलोड कर आवेदन कर सकता है। अगले दो से तीन दिनों की तारीख आवेदक को बायोमैट्रिक और टेस्ट के लिए मिल जाएगी।
ऑनलाइन प्रक्रिया में भी एजेंट हावी
आजमगढ़। ड्राइविंग लाइसेंस के आवेदन प्रक्रिया में एजेंटों का बोलबाला हमेशा से ही रहा है। जब ऑफलाइन प्रक्रिया थी तब भी एजेंट परिसर में हावी रहते थे। अब जब ऑनलाइन आवेदन हो गया है तब भी एजेंट हावी हैं। यही कारण है कि संभागीय परिवहन विभाग को पोर्टल के समय में बदलाव करना पड़ा है। पहले पोर्टल रात 12 बजे खुलते ही एजेंट सभी स्लॉट बुक कर लेते थे। लेकिन समय में बदलाव के कारण इसमें कमी आई है।
विज्ञापन

ड्राइविंग लाइसेंस के आवेदन के लिए पहले पोर्टल रात 12 बजे ऑटोमैटिक खुलता था। जिससे आम जन को रात में आवेदन करने में परेशानी होती थी। साथ कुछ एजेंट रात को सक्रिय होकर सभी स्लॉट बुक कर लेते थे। लेकिन अब पोर्टल के समय में बदलाव कर दिया गया है। आवेदक पूर्वाहन 11 बजे से शाम सात बजे तक आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन

संतोष कुमार सिंह, एआरटीओ प्रवर्तन, आजमगढ़।
- विकास विश्वकर्मा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें