फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेंहनगर को छोड़ सभी निकाय हुए ओडीएफ प्लस

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। जनपद के नगर निकायों में मेंहनगरनगर पंचायत को छोड़ सभी निकायों को एक वर्ष के लिए ओडीएफ प्लस घोषित कर दिया गया है। मेंहनगर नगर पंचायत का अभी तक सर्टीफिकेशन नहीं हुआ है। इसके लिए आवेदन किया गया है। बूढ़नपुर और जहानागंज नगर पंचायत अभी नई बनी है। इसलिए इस दौड़ में ये शामिल नहीं थे। ओडीएफ प्लस घोषित होने से इन निकायों को स्वच्छता सर्वेक्षण 2021 में फायदा मिलेगा। रैंकिंग के स्तर में सुधार हो सकता है।
विज्ञापन

नगर निकायों की ओर से खुले में शौचमुक्ति के लिए व्यक्तिगत, सामुदायिक शौचालयों का निर्माण कराया गया था। शत प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने के बाद निकायों को ओडीएफ घोषित किया गया था। जिन शहरों में आबादी के अनुपात में सरकार की ओर से तय किए गए निजी, सार्वजनिक एवं सामुदायिक शौचालयों की व्यवस्था होती है वह खुले में शौच मुक्त (ओडीएफ) घोषित कर दिया जाता जाता है। वहीं, सभी शौचालयों में पानी, साफ सफाई एवं रखरखाव की मुकम्मल व्यवस्था पाए जाने पर उस को शहर केंद्र सरकार ओडीएफ प्लस का सर्टिफिकेट दिया जाता है। या यूं कहा जाए कि ओडीएफ के स्थायित्व के लिए निकायों को ओडिएफ प्लस की सर्टीफिकेट हासिल करना होता है। इसके लिए निकायों की ओर से आवेदन किया जाता है। आवेदन के बाद क्यूसीआई की टीम की ओर से सर्वे किया जाता है। इनकी सफाई, प्रयोग और दी जा रही सुविधाओं के आधार पर नगर निकायों को क्यूसीआई की ओर से ओडिएफ का सर्टीफिकेट जारी किया जाता है। कुछ माह पहले सभी निकायों की ओर से इसके लिए आवेदन किया था। इसके बाद निकाय वार क्यूसीआई की टीम ने सर्वे किया था। मेंहनगर के सर्वे के लिए टीम नहीं आई थी। इसलिए मेंहनगर को छोड़ नगर पालिका आजमगढ़ और मुबारकपुर, नगर पंचायत में अतरौलिया, जीयनपुर, अजमतगढ़, बिलरियागंज, महाराजगंज, फूलपुर, सरायमीर, कटघर लालगंज, मेंहनगर, निजामाबाद, माहुल को ओडीएफ प्लस घोषाॉत कर दिया गया है। वहीं, मेंहनगर की ओर से क्यूसीआई सर्वे के लिए फिर से आवेदन किया गया है। टीम के सर्वे के बाद इसके सर्टीफिकेशन के लिए निर्णय लिया जाएगा।
000000000000000000000000
रैंकिंग में मिलेंगे अंक
आजमगढ़। ओडीएफ प्लस सर्टीफिकेशन को स्वच्छ सर्वेक्षण- 2021 के लिए एक बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। स्वच्छ सर्वेक्षण में सर्टीफिकेट के लिए अंक निर्धारित है। इससे निकायों की जारी होने वाली रैकिंग पर असर पड़ेगा। ओडीएफ प्लस घोषित होने के बाद निकायों की ओर से स्वयं की स्टार रेटिंग की जाती है। जांच के बाद स्टार रेटिंग मिलने पर उन्हें स्वच्छ सर्वेक्षण में ज्यादा अंक दिए जाने का प्रावधान हैं। स्वच्छ सर्वेक्षण 2021 के लिए तय मापदंडों के अनुसार ओडीएफ प्लस शहरों को 300 अंक, थ्री स्टार शहरों को अतिरिक्त 600 अंक दिए जाते हैं।
विज्ञापन

000000000000000000000000
मेंहनगर को छोड़ सभी निकायों को ओडीएफ प्लस घोषित किया गया है। मेंहनगर के क्यूसीआई सर्वे के लिए फिर से आवेदन किया गया है। ओडीएफ प्लस नगरों को स्वच्छ सर्वेक्षण में अलग से अंक मिलेंगे।
विज्ञापन

अमरेज यादव, डीपीएम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें