फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव में नहीं मिले अधिग्रहित वाहन तो होगी एफआईआर

विज्ञापन
विज्ञापन
विधानसभा 2022 में होने वाले चुनाव को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। परिवहन विभाग द्वारा वाहनों की अधिग्रहित करने की प्रक्रिया चल रही है। इसे लेकर वाहन स्वामियों को फिटनेस कराने के लिए नोटिस भी जारी की जा रही है। साथ ही विभाग ने यह निर्देश जारी किया है कि चुनाव में अधिग्रहित वाहन यदि नहीं पहुंचे तो वाहन स्वामियों के खिलाफ एफआईआर होगी।
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव 2022 के चुनाव में पोलिंग पार्टियों को ले जाने के लिए वाहनों की व्यवस्था करने में प्रशासन जुटा है। चुनाव के लिए प्रशासन ने करीब एक हजार छोटे व एक हजार बड़े वाहनों को अधिग्रहीत किया रहा है। डीएम ने वाहन स्वामियों को निर्देश दिए हैं कि चुनाव ड्यूटी के लिए अधिग्रहित वाहन समय से लेकर पहुंचे। यदि समय से वाहन नहीं पहुंचा तो संबंधित वाहन का पंजीयन और परमिट निरस्त कर दिया जाएगा। साथ ही वाहन स्वामियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी जाएगी। डीएम राजेश कुमार के निर्देश पर सहायक संभागीय अधिकारी प्रशासन सतेंद्र यादव के नेतृत्व में एक हजार छोटे व एक हजार बड़े वाहन अधिग्रहित करने की तैयारी चल रही है। इसके लिए वाहन स्वामियों को नोटिस भी दिए जा रहे हैं कि वह निर्धारित स्थान और समय पर वाहन लेकर पहुंचे। अन्यथा की स्थिति में संबंधित वाहन स्वामियों पर केस दर्ज होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें