फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सभासद ने वायरल किया फरहाबाद मोहल्ले का वीडियो 17-19-03

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर पंचायत निजामाबाद के वार्ड नंबर सात फरहाबाद के सभासद निरहू गोड़ ने अपने मोहल्ले की समस्याओं का वीडियो वायरल करते हुए चेतावनी दी है कि यदि मोहल्ले की समस्याएं दूर नहीं हुईं तो वे डीएम से शिकायत करेंगे।
विज्ञापन

वार्ड नंबर सात की गलियों में नालियों के ऊपर रखी पटिया क्षतिग्रस्त हो गई है। जगह-जगह से इंटरलॉकिंग उखड़ गई है। नालियां क्षतिग्रस्त हो चुकी हैं जिसमें महिलाएं, बच्चे गिरकर घायल हो रहे हैं। इसकी शिकायत नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी प्रहलाद पांडेय और अध्यक्ष से की गई लेकिन कार्य नहीं हुआ। इससे वार्ड के लोगों में रोष है। नगर से निकलने वाले गंदे पानी की निकासी के लिए भी समुचित व्यवस्था नहीं की गई है जिसकी वजह से किसानों के खेतों में गंदा पानी बह रहा है और एकत्र गंदे पानी को लोग हाथों से निकाल रहे हैं। इसका वीडियो सभासद ने सोशल मीडिया पर वायरल किया। चेतावनी दी कि अगर जल्द मोहल्ले की समस्याएं दूर नहीं की गईं तो इसकी शिकायत डीएम से करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें