फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन्ना तौल न होने पर किसानों ने क्रय केंद्र पर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। सगड़ी तहसील क्षेत्र के गन्ना क्रय केंद्र सहादतगंज पर गुरुवार की शाम तौल न होने से नाराज किसानों ने क्रय केंद्र पर जमकर नारेबाजी की। किसानों ने चेतावनी दी कि यदि उनके गन्ने की खरीद नहीं हुई तो वह अपने गन्ने को सड़क पर रख उसकी होली जलाते हुए प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन

किसानों ने आरोप लगाया कि लगभग पांच दिनों तक कांटा खराब होने के कारण तौल बंद थी तथा इसी क्रय केंद्र से देवारा कदीम क्रय केंद्र को भी संबद्ध कर दिए जाने के कारण सही ढंग से तौल नहीं हो पा रही है। क्रय के लिए जारी पर्ची की वैधता मात्र पांच दिन ही है जबकि गन्ना तैयार करने में लगभग एक का सप्ताह समय लग जाता है। जल्दी गन्ना तैयार करने के लिए एक ट्राली पर पांच से सात हजार तक मजदूरी देनी पड़ती है जिससे किसानों का बहुत नुकसान हो रहा है। कई दिनों तक क्रय केंद्र पर गन्ने की तौल नहीं हो पा रही है और पर्चियों की वैधता समाप्त हो जाने के कारण दोबारा पर्ची मिलने में 10 दिन लेट हो जा रहा है। मुख्य गन्ना अधिकारी डॉ. विनय कुमार सिंह ने कहा कि सूखा गन्ना क्रय करने से उत्पादन घट जाता है और मिल को घाटा होता है। शासन का निर्देश है कि सूखा गन्ना किसी भी कीमत पर क्रय न किया जाए। जबकि किसान महीनों से गन्ना काटकर रखे हैं और जबरदस्ती बेचना चाह रहे हैं। यदि कांटे पर लेबरों की कमी है तो ट्रांसपोर्टर से बात कर लेबरों की संख्या बढ़ा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें