फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ी तो चलेंगी अतिरिक्त बसें

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। परिवहन निगम ने प्रयागराज माघ मेले में मुख्य स्नान पर्व की तैयारी को लेकर योजना तैयार की है। श्रद्धालुओं की आवाजाही के लिए जिले से कुल 370 बसों का संचालन किया जा रहा है। वहीं इस बार माघ मेला स्पेशल ट्रेन न चलने से बसों पर दबाव बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है। हालांकि विभाग पूरी तरह से तैयार है। यदि श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ी तो अतिरिक्त बसों का संचालन किया जाएगा।
विज्ञापन

मकर संक्रांति पर्व पर रोडवेज की बसों में इस बार पिछली साल के अपेक्षा भीड़ कम देखने को मिली। हालांकि परिवहन विभाग ने अपनी ओर से पूरी तैयारियां कर चुका है। मेला अधिकारियों की नियुक्ति भी हो चुकी है। बसों की निगरानी के लिए टीम भी बनाई जा चुकी है। जगह-जगह चेकपोस्ट भी तैयार किए गए हैं। श्रद्धालुओं को बस की कमी न पड़े, इसके लिए कुल 370 बसों को लगाया गया है। एआरएम ललित कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि माघ मेले में श्रद्धालुओं की भीड़ अधिक हो जाती है। इस बार ट्रेनों का संचालन न होने के कारण बसों पर दबाव अधिक होने की उम्मीद है। बसों के संचालन के लिए कर्मचारियों की ड्यूटी भी लगा दी गई है। श्रद्धालुुओं को प्रयागराज पहुंचने में किसी प्रकार की समस्या न हो इसको लेकर पूरा ध्यान दिया जा रहा है। अधिक भीड़ होने पर अतिरिक्त बसों का संचालन किया जाएगा।
-
इन स्नान पर्वों पर बढ़ सकती है भीड़
आजमगढ़। प्रमुख स्नान पर्वों पर इलाहाबाद जाने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ सकती है। पौष र्णिमा का 28 जनवरी, मौनी अमावस्या का 11 फरवरी,
बसंत पंचमी का 16 फरवरी और माघी पूर्णिमा का स्नान 27 फरवरी को है। इसी प्रकार महाशिवरात्रि का स्नान11 मार्च को है।
-
रिजन के इन डिपो की लगाई गई बसें
माघ मेले में आजमगढ़ रिजनल से कुल सात डिपो का संचालन होता है। इसमें डा. अंबेडकर डिपो, आजमगढ़ डिपो, बलिया डिपो, शाहगंज डिपो, मऊ डिपो, बेल्थरा डिपो व दोहरीघाट डिपो शामिल है। इन डिपो से कुल 370 बसे लगाई गई हैं।
विज्ञापन

-
माघ मेले में बसों के संचालन की व्यवस्था पूरी कर ली गई है। कुल 370 बसें मेले में लगाई गई हैं। इस बार कोरोना और ठंड के कारण श्रद्धालुओं की भीड़ कम है। आवश्यकता पड़ने पर और बसें संचालित की जाएंगी।-ललित कुमार श्रीवास्तव, एआरएम, आजमगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें