फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज बस में अवैध रूप से माल ढोया तो नपेंगे चालक-परिचालक

विज्ञापन
विज्ञापन
रोडवेज बस से अवैध तरीके से माल की ढुलाई करते पकड़े जाने पर बस के चालक और परिचालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। अवैध तरीके से माल ढुलाई पर अंकुश लगाने के लिए परिवहन विभाग ने चेकिंग अभियान चलाएगा। इस दौरान गड़बड़ी मिली तो चालक और परिचालक पर विभागीय कार्रवाई कर उनके वेतन में कटौती की जाएगी।
विज्ञापन

सभी डिपो को जारी किए गए इन आदेश में साफ कहा गया है कि मनमाने तरीके से यात्रियों के बजाए चालक परिचालक अगर लगेज ले जाते मिले तो उन पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। एआरएम गौतम कुमार ने कहा है कि बसों में पार्सल ढोने की बात सामने आती है। निरंतर पकड़े जा रहे ऐसे मामलों को देखते हुए अब कार्रवाई की जाएगी। रोडवेज बसों को पार्सल कोरियर के रूप में इस्तेमाल नहीं होने दिया जाएगा। इस सिलसिले में उच्चाधिकारियों को भी अवगत कराया जा रहा है। बसों की निगरानी की जाएगी। इसके लिए टीमें गठित कर जांच की जाएगी। यदि कोई माल ढोता है तो संबंधित के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें