फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पॉलीथिन और गंदगी के खिलाफ अभियान, दुकानदारों पर जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर पालिका की ओर से बृहस्पतिवार को शहर में पॉलीथिन और गंदगी पर अंकुश लगाने के लिए अभियान चलाया गया। नोडल अधिकारी जिला उद्यान अधिकारी के नेतृत्व में टीम ने नगर पालिका चौराहे से मुख्य चौक तक अभियान चलाया। इस दौरान कई दुकानदारों पर जुर्माना लगाया गया।
विज्ञापन

जिला उद्यान अधिकारी ममता सिंह यादव को शहर में पॉलिथिन व गंदगी व्यवस्था की देखरेख के लिए नोडल अधिकारी नामित किया गया है। बृहस्पतिवार को नपा की टीम के साथ उन्होंने पॉलीथिन व गंदगी की जांच के लिए नगर पालिका चौराहे से अभियान की शुरूआत किया। इस दौरान लगभग दर्जन भर दुकानों के बाहर गंदगी पाई गई। जिसके चलते उन पर जुर्माना लगाते हुए ढाई हजार रुपये वसूल किया गया। वहीं तीन दुकानों पर टीम ने पॉलीथिन भी पाया, जिस पर संबंधित दुकानदारों पर एक हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। टीम ने इस दौरान सभी दुकानदारों को दुकान के बाहर डस्टबिन अवश्य रखने को लेकर जागरूक किया गया। इसके साथ ही नोडल अधिकारी ने सभी दुकानदारों को निर्देशित किया कि वे पॉलिथिन का प्रयोग न करें। अन्यथा की स्थिति में जुर्माना वसूल करने के साथ ही मुकदमा भी पंजीकृत कराया जाएगा। टीम में कर निर्धारण अधिकारी, सफाई, खाद्यय व कर निरीक्षक शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें