फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: बस चालक और परिचालक बिना वर्दी दिखे तो भरना होगा जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। रोडवेज बसों के चालक और परिचालक अब वर्दी में दिखेंगे। वर्दी के साथ पद सहित नेम प्लेट (नाम पट्टिका) भी अनिवार्य होगा।
विज्ञापन

दो पैंट, शर्ट और सिलाई के लिए शासन ने आजमगढ़ रेंज के सभी चालकों और परिचालकों के खाते में निर्धारित धनराशि भेज दी गई है। सभी चालकों और परिचालकों को वर्दी सिलवानी है। बिना वर्दी और नेम प्लेट के पकड़े जाने पर प्रतिदिन 100 रुपये जुर्माना लगेगा।
विज्ञापन

12 साल बाद प्रयागराज में लगने वाले महाकुंभ में आजमगढ़ से हजारों की संख्या में श्रद्धालु प्रयागराज जाएंगे। प्रयागराज पहुंचाने के लिए परिवहन निगम के अधिकारी भी जुटे हैं। महाकुंभ के लिए मुख्यालय से 114 नई बसों की मांग भी की है। सेवा प्रबंधक एसके सेठ ने बताया कि कुंभ मेला में जो चालक परिचालक ड्यूटी पर जाएंगे वह वर्दी में होंगे और नेमप्लेट लगी होनी चाहिए।
विज्ञापन

ताकि किसी यात्री को चालक परिचालक को पहचाने में परेशानी का सामना न करना पड़े। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें