फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तूफान ने ध्वस्त की जिले की बिजली

Tue, 15 May 2018 12:10 AM IST
Azamgrah
विज्ञापन
बारिश से जल मग्न हुआ पुलिस लाईन परिसर। - फोटो : अमर उजाला ब्यूराे
विज्ञापन
आजमगढ़। तेज आंधी पानी ने शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र की बिजली व्यवस्था को पूरी तरह से ध्वस्त कर दिया। शहर क्षेत्र की बिजली को तो विभाग के लोगों ने शाम तक पूरी तरह से बहाल कर दिया लेकिन ग्रामीण क्षेत्र में अब भी फाल्ट ठीक करने की कवायद की जा रही है। बिजली व्यवस्था के ठप होने से सर्वाधिक परेशानी पेयजलापूर्ति के लिए हुई।
विज्ञापन



मौसम विभाग ने रविवार को पहले से ही पूर्वी उत्तर प्रदेश में तेज आंधी-पानी की चेतावनी दी थी। हालांकि आजमगढ़ जिले को इससे मुक्त रखा गया था फिर भी रविवार की देर रात लगभग ग्यारह बजे तेज आंधी आ गई। आंधी के साथ ही गरज-चमक के साथ बरसात भी शुरू हो गई।


आंधी के चलते बिजली विभाग ने शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र में तत्काल बिजली सप्लाई को बंद कर दिया। आंधी के चलते कई स्थानों पर पेड़ और बिजली के पोल गिर गए। शहर के उन क्षेत्रों में तो सप्लाई सुबह आठ से दस बजे के बीच ही चालू हो गई जहां अंडरग्राउंड व्यवस्था के तहत सप्लाई की जाती है।
विज्ञापन



तो वहीं शहर के अन्य क्षेत्रों में शाम तक बिजली विभाग के लोगों ने फाल्ट दूर कर शहर की पूरी सप्लाई चालू कर दी। ग्रामीण अंचल में अभी  भी विभाग के लोग गड़बड़ी खोजने में लगे थे। जिसके चलते इक्का-दुक्का सब स्टेशनों से ही बिजली की सप्लाई शुरू की जा सकी है। अन्य क्षेत्रों में विभागीय कर्मी अभी फॉल्ट खोजने में ही जुटे हुए है।


जहानागंज संवाददाता के अनुसार आंधी तूफान के चलते मैनुद्दीनपुर गांव में बिजली का खंभा गिर गया, जिसके चलते पचास घरों की बिजली गुल हो गई। सोमवार की शाम तक विभाग का कोई भी कर्मचारी गिरे पोल को ठीक करने के लिए नहीं पहुंचा था।


अहरौला संवाददाता के अनुसार क्षेत्र में आंधी से घ्वस्त हुई बिजली व्यवस्था सोमवार की शाम तक बहाल नहीं हो सकी थी। फरिहां/मिर्जापुर संवाददाता के अनुसार रविवार की रात आयी आंधी-पानी ने बिजली व्यवस्था को पूरी तरह से ठप कर दिया है।



सगड़ी। तहसील क्षेत्र में रविवार की रात आयी आंधी पानी ने बिजली व्यवस्था को पूरी तरह से ध्वस्त कर दिया है। मालटारी-मिर्जापुर और मऊ कुतुबपुर उपकेंद्रों से बिजली की आपूर्ति पूरी तरह से ठप हे गई। जिसके चलते चार सौ से अधिक ग्रामों में सोमवार की शाम तक सप्लाई चालू नहीं हो सकी थी।

तहसील क्षेत्र स्थित इन दोनों सबस्टेशनों को बिजली की सप्लाई मऊ जिले के गोठा से आने वाली मेन लाइन से सप्लाई होती है। इस मेल लाइन के दो पोल आंधी और पानी से गिर गये है। दोनों सब स्टेशनों से बिजली की सप्लाई ठप होने से तहसील क्षेत्र के मालटारी, भदांव, कुदारन तिवारी, करसौली, मिर्जापुर, पकवाइनार, जमीन मोहम्मदपुर, पारीपट्टी, राजूपट्टी,  गडेरीपट्टी, देवापार, अंजान शहीद, जोगियावीर, सगड़ी समेत चार सौ गांव की बिजली सप्लाई अब भी ठप है।



पवई। आंधी-पानी ने पूरे क्षेत्र में नुकसान पहुंचाया है। सर्वाधिक गड़बड़ बिजली व्यवस्था हुई है। 18 घंटे बाद भी बिजली विभाग के कर्मचारी फॉल्ट ठीक कर बिजली व्यवस्था को बहाल नहीं कर सके थे। ब्लाक क्षेत्र में कई स्थानों पर टीन शेड, मंडई आदि तेज आंधी के चलते उड़ गये तो वहीं कई पेड़ और बिजली के पोल गिर गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें