फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा दशहरा की तैयारी शुरू, रौनक

विज्ञापन
विज्ञापन
महाराजगंज स्थित भैरो बाबा स्थान पर लगने वाले गंगा दशहरा मेला की तैयारियां शुरू हो गई हैं। दूरदराज से दुकानदारों ने दुकानों के साथ भैरो बाबा स्थान पर पहुंचना शुरू कर दिया है। अपनी दुकान लगाने के लिए जगह तलाश रहे हैं। महाराजगंज स्थित भैरो बाबा स्थान पर लगने वाला गंगा दशहरा का मेला इस वर्ष 24 मई को लगेगा। वैसे तो भैरो बाबा स्थान पर लोग दर्शन-पूजन करने के लिए रोज आते हैं, लेकिन गंगा दशहरा मेले को बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। मेला एक हफ्ते चलता है। मेले में मौत का कुआं, झूला, सर्कस, ट्रेन आदि भी मनोरंजन के लिए उपलब्ध होते हैं। वैसे बाबा के स्थान पर हर मंगलवार और रविवार को भी मेला लगता है। पूर्णिमा के दिन भी मेला लगता है। मुरादें पूरी होने पर लोग बाबा को काली मिर्च की बोरी, हलवा-पूरी, नारियल, चुनरी चढ़ाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें