फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा प्रत्याशी को छुड़ाने चौकी पर पहुंचे सैकड़ों कार्यकर्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस चौकी लालगंज की पुलिस आचार संहिता का उल्लंघन करने के आरोप में सपा प्रत्याशी को चौकी ले गई। जिससे नाराज कार्यकर्ता सैकड़ों की संख्या में चौकी पर पहुंच गए। इसबीच जमकर पुलिस व कार्यकर्ताओं के बीच नोकझोंक हुई। काफी समझाने पर मामला शांत हुआ।
विज्ञापन

सपा प्रत्याशी बेचई सरोज बुधवार को लगभग पांच बजे विधानसभा लालगंज के नगर पंचायत कटघर में सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ जनसंपर्क कर रहे थे। तहसील गेट के पास पहुंचे तो आचार संहिता का उल्लंघन करते हुए देख उड़नदस्ता प्रभारी लालगंज आंशुमान व एसआई सौरभ त्रिपाठी की टीम सपा प्रत्याशी बेचई सरोज को लालगंज पुलिस चौकी लाए। सूचना मिलते ही कोतवाल देवगांव शशि मौलि पांडेय लालगंज पुलिस चौकी पहुंचकर स्थिति को संभाला। साथ ही चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन न करने की हिदायत देते हुए छोड़ दिए। इस अवसर पर शरद यादव, वसीम अहमद, राम पलट चौहान, पाचू यादव, चंदन सिंह, महेश सोनकर, मोहम्मद इस्लाम सहित अन्य सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें