फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारी मात्रा में असलहा बरामद, दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। देवगांव कोतवाली पुलिस ने रविवार को मुखबिर की सूचना पर भारी मात्रा में अवैध असलहे के साथ दो बदमाशों को गिरफ्तार करने में सफलता पाई। पुलिस ने कलीचाबाद मोड़ से गिरफ्तारी व बरामदगी की है।
विज्ञापन

एसपी अनुराग आर्य के निर्देश पर देवगांव कोतवाली पुलिस रविवार को क्षेत्र भ्रमण पर निकली थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि मोलनापुर से निहोरगंज जाने वाले मार्ग पर कलीचाबाद मोड़ पर एक व्यक्ति अवैध असलहे की खरीद-फरोख्त कर रहा है। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो युवक भागने का प्रयास करने लगा। लेकिन पुलिस ने उसे दौड़ा कर दबोच लिया। तलाशी में उसके पास से एक रिवाल्वर, एक तमंचा, एक मैगजीन पिस्टल, एिक अदद बंदूक और कई कारतूस मिले। पूछताछ में उसने अपना नाम समीर वर्मा निवासी सरावां थाना बरदह बताया।
वहीं, करिया गोपालपुर तिराहे से भी पुलिस ने एक व्यक्ति को मुखबिर की सूचना पर पकड़ा। उसके पास से एक अदद तमंचा 12 बोर, एक कारतूस बरामद हुआ। पूछताछ में उसने अपना नाम प्रज्ञान निवासी सेफीपुर थाना कोतवाली देवगांव बताया। दोनों का पुलिस ने संबंधित धाराओं में चालान कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें