फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फाइलों में कैसे हो गई गड़बड़ी...

Wed, 11 Feb 2015 12:01 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
जिलाधिकारी सुहास एलवाई ने मंगलवार को निजामाबाद तहसील के कई विभागों का निरीक्षण किया और चौपाल लगाकर सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं  की जानकारी ली। इस दौैरान खामियां मिलने पर विभिन्न विभागों के लिपिकों से स्पष्टीकरण मांगा।
विज्ञापन


डीएम ने फाइलों के रखरखाव में गड़बड़ी मिलने पर एसडीएम कार्यालय के माल बाबू ओम प्रकाश और तहसील के मालबाबू प्रवीण राय से स्पष्टीकरण मांगा।

आपूर्ति विभाग की फाइलों में खाद्यानों के उठान का वितरण सही तरीके से अंकित नहीं किया गया है। नजारत विभाग के लिपिक से भी स्पष्टीकरण मांगा।

डीएम ने समाज कल्याण अधिकारी को निर्देश दिया कि रजिस्टर में सही तरीके से नाम दर्जकर तहसील को उपलब्ध कराएं। संग्रह विभाग में डीएम ने बालचंद और संग्रह अमीन कमलाकांत से स्पष्टीकरण मांगा।

एसडीएम कक्ष में वकीलों ने लंबे समय से रह रहे लेखपालों, कानूनगो और एसडीएम निजामाबाद आरजी सिंह का तबादला किए जाने की मांग की।

डीएम ने चक मजनू के प्राथमिक विद्यालय में बच्चों से पढ़ाई की जानकारी ली। इसके बाद प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तहबरपुर में जननी सुरक्षा का लाभ न दिए जाने की शिकायत पर प्रभारी डा. संजय कुमार और संबंधित कर्मचारियों से स्पष्टीकरण मांगा और आंगनबाड़ी की सीडीपीओ के गैरहाजिर रहने पर वेतन रोके जाने का आदेश   दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें