निरीक्षण के दौरान उन्होंने ठेकेदारों को निर्माण मानक के अनुसार कराने को कहा।
नपाध्यक्ष ने मंगलवार को नगर के मुकेरीगंज और जोधी का पूरा में हो रहे सड़क और नाली निर्माण के साथ ही सर्फुद्दीनपुर में गली की इंटरलाकिंग और नाली निर्माण के अलावा कुंवर सिंह उद्यान के सुंदरीकरण कार्य का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण में सर्फुद्दीनपुर में नाली निर्माण में अनियमितता पाए जाने पर उन्होंने संबंधित ठेकेदार को कड़ी फटकार लगाई। उन्होंने कहा कि नगर क्षेत्र में नगरपालिका द्वारा निर्माण के जो भी कार्य कराए जा रहे हैं।
उनमें किसी प्रकार की कोई अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अगर कार्यों में किसी प्रकार की अनियमितता पाई जाती है तो जेई और ठेकेदार के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।