आजमगढ़। जनपद के 3417 शिक्षामित्रों व अनुदेशकों का डाटा गलत होने पर उनका मानदेय रुक गया है। बीएसए ने संबंधित खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी कर शिक्षकों व अनुदेशकों का गलत डाटा ठीक कराने के निर्देश दिए हैं। जिससे कि उनके खाते में मानदेय भेजा जा सके।
बीएसए अम्बरीष कुमार ने बताया कि 2602 शिक्षामित्रों एवं 815 अनुदेशकों का डाटा सही नहीं है, जिससे उनका मानदेय नहीं भेजा जा सका है। इसके लिए उन्होंने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया है वे अपने-अपने विकास खंड के उन शिक्षामित्रों व अनुदेशकों का, जिनका मानदेय प्राप्त नहीं हुआ है उनका डाटा तत्काल शुद्ध कराकर सूची लेखाकार कार्यालय में उपलब्ध कराएं। हार्ड कापी एवं ई-मेल के माध्यम से सॉफ्ट कॉपी में भेजना सुनिश्चित करें।