फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: मुस्लिम युवक से मोहब्बत की मिली सजा, प्रेमी के सऊदी जाते ही भाई-बहन ने दबा दिया गला; शव को नहर में फेंका

Wed, 26 Mar 2025 02:44 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।

सार

Azamgarh Honor Killing: आजमगढ़ जिले में मुस्लिम युवक से प्रेम प्रपंच को लेकर युवती की हत्या कर दी गई। मामले में पुलिस ने युवती के भाई और बहन को गिरफ्तार किया है। दोनों ने मिलकर युवती की हत्या की थी। 
विज्ञापन
पुलिस के गिरफ्त में आरोपी भाई- बहन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आजमगढ़ जिले में भाई-बहन ने मिलकर अपनी ही बहन को मौत की नींद सुला दिया। वजह ये थी कि बहन अनीता का काफी दिनों से एक मुस्लिम युवक से प्रेम प्रपंच चल रहा था। परिवार के लोग इससे काफी नाराज थे। युवक के काम काज के सिलसिले में सऊदी चले जाने के बाद भी अनीता उससे वाट्सएप कॉल के जरिए बात करती थी। मना करने पर भी जब वह नहीं मानी तो भाई-बहन ने मिलकर यह खौफनाक कदम उठाया।

विज्ञापन


परिवार को मंजूर नहीं था ये रिश्ता
एसपी ग्रामीण चिराग जैन ने बताया कि अनीता का एक मुस्लिम युवक से प्रेम प्रपंच चल रहा था। परिवार को दोनों का यह रिश्ता मंजूर नहीं था। इसलिए उन्होंने उसे कई बार मना किया, लेकिन वह नहीं मानी। 

इसे भी पढ़ें; UP: जिस भाई ने बहन की हत्या का लगाया आरोप, वही निकला हत्यारा; दूसरी बहन के साथ मिलकर वारदात को दिया था अंजाम
विज्ञापन


प्रेमी के दिए मोबाइल से करती थी बात
प्रेमी युवक द्वारा उसे एक मोबाइल भी दिया गया था। उसी मोबाइल फोन से उससे बराबर बात होती थी। छह मार्च को उसका प्रेमी दिल्ली चला गया। वहां से वह 16 मार्च को सऊदी अरब चला गया। सऊदी अरब जाने के बाद भी दोनों की वाट्सएप के जरिए बात होती रही। 
विज्ञापन


हत्या कर नहर में फेंक दिया था शव
परिवार के लोगों के मना करने के बाद भी अनीता ने बात करना नहीं छोड़ा। तब उसके भाई राजू यादव और बहन संगीता यादव ने उसकी हत्या कर दी और शव को नहर में फेंक दिया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें